बिहार में ट्रेन पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. असमाजिक तत्वों ने एक और ट्रेन को अपना निशाना बनाया. जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर शुक्रवार की रात को पथराव किया गया. असमाजिक तत्वों ने ट्रेन की एसी बोगियों को निशाना बनाया और तीन बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए. इस हमले में कई यात्री जख्मी हो गए. समस्तीपुर रेल मंडल में सकरी-ककरघट्टी स्टेशन के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव
समस्तीपुर रेल मंडल के सकरी-ककरघट्टी स्टेशन के बीच नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. घटना मधुबनी जिला क्षेत्र में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन अपनी रफ्तार में बढ़ रही थी. यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठकर सफर का आनंद ले रहे थे. अचानक पथराव शुरू हो गया. ऐसी बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और इस हमले में कई यात्री जख्मी भी हुए हैं. जब ट्रेन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा तो इन घायलों का इलाज किया गया. वहीं पथराव की इस घटना से ट्रेन में अफरातफरी मच गयी. यात्री भयभीत हो गए. लोगों ने इस घटना की तस्वीरें अपने मोबाइल में भी कैद की है.
