मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम का आईआईटी पटना ड्रोन इवेंट में चयन  पहले मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम का आईआईटी पटना ड्रोन इवेंट में  प्रथम वर्ष के छात्रों की टीम उड़ान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है सिटी  मोतिहारी मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की प्रथम वर्ष के छात्रों की टीम उड़ान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस टीम का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ड्रोन इवेंट में हुआ है। टीम में करन, शिवम, निशांत, संस्कृ‍ति, विकास, सोनल, अवंतिका, श्रुति, मोहित और 2022 बैच के आकाश शामिल हैं। पूरे भारत से केवल 20 टीमों का चयन हुआ है, जिनमें से एक टीम यह भी है। यह चयन न केवल कॉलेज बल्कि पूरे क्षेत्र के लिएगर्वकीबातहै। आईआईटी पटना ड्रोन फेस्ट एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है जो ड्रोन तकनीक और रोबोटिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देती है। टीम उड़ान को जटिल बाधा पाठ्यक्रमों को नेविगेट करना, सटीक कार्य करना और वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में अपने ड्रोन की क्षमताओं का प्रदर्शन करना होगा। इस उपलब्धि पर टीम के सदस्यों ने सावित्री सपोर्ट एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और कॉलेज के सहायक वातावरण के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि यह हमारे लिए एक सपना सच होने जैसा है।