तीन मुकाबलों में सीवान टाइटेंस, नालंदा निंजास आैर सीतामढ़ी सेंटीनल्स ने जीत दर्ज की बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से पहली बार पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में बिहार वुमेन कबड्डी लीग का आयोजन किया गया है। गुरुवार को तीन मुकाबले हुए। पहले मैच में सीवान टाइटेंस ने मगध वरियर्स पर 29-16 से शानदार जीत दर्ज की। 11 रेड प्वाइंट के साथ सीवान टाइटेंस की आशिक शांडिल्य बेस्ट रेडर बनीं और इसी टीम की मणि कुमारी 6 टैकल प्वाइंट लेकर बेस्ट डिफेंडर घोषित हुईं। दूसरे मैच में नालंदा निंजास की टीम ने पटना पेलिकंस को 24-13 से शिकस्त देकर जीत हासिल की। नालंदा निंजास की नैंसी प्रिया शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 रेड प्वाइंट लेकर बेस्ट रेडर के साथ 9 टैकल प्वाइंट हासिल कर बेस्ट डिफेंडर भी घोषित हुईं। सीतामढ़ी सेंटीनल्स और सारण स्ट्राइकर्स के बीच तीसरे रोमांचक मुकाबले में सीतामढ़ी सेंटीनल्स 29-28 से विजयी रहा। वहीं 12 रेड प्वाइंट के साथ सीतामढ़ी सेंटीनल्स की सुरुचि कुमारी बेस्ट रेडर और 6 टैकल प्वाइंट लेकर सारण स्ट्राइकर्स की प्रतिभा कुमारी बेस्ट डिफेंडर घोषित हुईं। मगध वरियर्स आैर सारण स्ट्राइकर्स की िखलाड़ी बेस्ट-रेडर बेस्ट डिफेंडर बनीं इससे पहले बुधवार की शाम हुए मुकाबले में सीतामढ़ी सेंटीनल्स पर सीवान टाइटेंस ने 30-20 से जीत दर्ज की। सीतामढ़ी सेंटीनल की सुरुचि कुमारी 9 रेड प्वाइंट के साथ बेस्ट रेडर बनीं और सीवान टाइटेंस की कोमल कुमारी 5 टैकल प्वाइंट लेकर बेस्ट डिफेंडर घोषित की गईं। उधर, मगध वरियर्स और पटना पेलिकंस के बीच रोमांचक मुकाबले में मगध वरियर्स ने 29-28 से जीत दर्ज की। 13 रेड प्वाइंट के साथ मगध वरियर्स की सुंदरी कुमारी बेस्ट रेडर और इसी टीम की राजकुमारी 4 टैकल प्वाइंट लाकर बेस्ट डिफेंडर बनीं। तीसरे और आखिरी मुकाबले में सारण स्ट्राइकर्स ने नालंदा निंजास पर 21-15 से जीत दर्ज की। सारण स्ट्राइकर्स की शिवानी 9 रेड प्वाइंट के साथ बेस्ट रेडर आैर इसी टीम की अनुष्का 3 टैकल प्वाइंट लेकर बेस्ट डिफेंडर घोषित हुईं।