चार आईपीएस पुलिस पदाधिकारियों को सरकार ने किया इधर से उधर ,नवादा और भोजपुर के एसपी बदल दिये गये।

दरभंगा /संजय कुमार राय

राज्य सरकार ने सात आईएएस पदाधिकारियों के बाद चार आईपीएस को भी इधर से उधर किया हैं।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण )बिहार पटना में अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया हैं वहीं
प्रमोद कुमार यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण )से हटाकर भोजपुर के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया हैं। इधर नवादा के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक नवादा से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक बिविसपु पटना के अलावे सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण )पटना में तैनात किया गया हैं। वहीं अंबरीश राहुल को पुलिस महानिरीक्षक बिविसपु से हटाकर सरकार ने नवादा जिला के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया हैं