दरभंगा जिला के अलग -अलग थाना क्षेत्रो में हुई लूट की घटना ने पुलिस की उड़ाई नींद ,कई संदिग्ध पुलिस के हिरासत में ,पुलिस कर रही हैं पूछताछ।थानाध्यक्ष की लापरवाही से अपराधी दे देते हैं घटना को अंजाम ?

दरभंगा /संजय कुमार राय
शहर के कई थाना क्षेत्रों में रोड रॉबरी की घटना में अचानक से वृद्धि हो गई हैं। इस मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। बहादुरपुर थाना क्षेत्र में निजी बेंक कर्मी से सवा लाख रुपये की लूट ,शोभन एकमी बाईपास में लूट ,सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल जाले सड़क आदि लूट की घटना शामिल हैं।
सभी लूट में एक बात कॉमन देखा जा रहा हैं कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले इन अपराधियों के पास हथियार हैं। इसी हथियार के बल पर राहगीरों को अपना निशाना बनाते हैं। शोभन एकमी रास्ते में अपराधियों ने सात जून को वीरेंद्र यादव को गोली मार दिया था यही नहीं ठीक एक दिन बाद इन बदमाशों ने लूटपाट के दौरान अमित कुमार सहनी को गोली मार दिया था।
सबसे मजेदार बात यह हैं कि रतनपुर-सनह्पुर गांव में मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियो के बारे में बताया जा रहा हैं कि दो अपराधियों के पास बंदूक था।
ऐसे में कहा जा सकता हैं कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं कि मोटरसाइकिल पर खुलेआम नाजायज बंदूक लेकर घटना को अंजाम दे देते हैं। हालांकि इस लूट की घटना में अलग अलग थाना के थानाध्यक्ष कुछ संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ कर रही हैं लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं।
दरअसल इतने हथियार इन अपराधियों के पास कहां से आ रहें हैं ,इस बिंदुओं पर भी पुलिस को जांच कर कारवाई करना आवश्यक हैं।
दस्तक 7ने पांच -छः दिन पहले एक आशंका जाहिर किया था कि समस्तीपुर एसपी के कड़ी पुलिसिया कारवाई के कारण उच्चके दरभंगा जिला को अपना शरणस्थली बनाने के प्रयास में हैं ?कहीं ऐसा तो नहीं कि समस्तीपुर जिला से यें बदमाश आकर ऐसी घटना को अंजाम देकर फरार हो रहें हैं ?यह पुलिस के अनुसंधान या हिरासत में लिये गये संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो सकता हैं।
दरअसल दरभंगा जिले के थाने की पुलिस सुस्त पर गई हैं। दिन -रात की गश्ती ठीक से नहीं कर रही हैं। कई थानेदार इन दिनों पैसों की अवैध उगाही में अपना दिनचर्या भूल गइ हैं। अब यह जानकर आपको हैरानी होगी ,कि थाना के गश्ती निकलने पर भी कई थानाध्यक्ष गश्ती वालों से पैसों की डिमांड करते हैं और यह आरोप हम नहीं लगा रहें हैं ,नाम नहीं छापने के शर्त पर थाना के ही पुलिसकर्मी जानकारी देते हैं। इन पुलिसवालों की कहीं गश्ती लगती हैं तो उसमें बड़ा खेल हैं ?ऐसे में बेहतर पुलिसिंग की बात आप कैसे कर सकते हैं।