तिल्केश्वर थाना पुलिस की बड़ी कारवाई :अपहरण के एक मामले में आठ घंटे के भीतर अपहृत को किया बरामद ,न्यायालय में ब्यान दर्ज ॥

कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार 

तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने अपहरण की एक घटना में अपहृत व्यक्ति को 8 घंटे में बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की हैं। काफी दिनों के बाद हुए अपहरण की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहरण की इस घटना का महज 8 घंटे में ही पटाक्षेप हो गया। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार की दोपहर बाद 2 बजे थाना क्षेत्र के जुरौना सिमराहा निवासी केवल मुखिया ने आवेदन देकर अपने पिता श्याम मुखिया के अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लेने का प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 24/2024 अंकित कर थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने अनुसंधान शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर सूचना संकलन और वैज्ञानिक अनुसंधान से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहरसा जिला के दियारा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ छापामारी कर अपहृत श्याम मुखिया पिता स्वर्गीय अनूप मुखिया को सकुशल बरामद कर लिया गया। अपहृत श्याम मुखिया को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपहरण के इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।