दरभंगा जिला के थाना क्षेत्रों में बढ़ गई हैं लूट की वारदात ,धटना के बाद एसडीपीओ एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का दौरा ,कई घंटे बीत जानें के बाद भी अपराधियों का सुराग नहीं ?

दरभंगा /

दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक ने बहादुरपुर थाना अंतर्गत हुए लूट की घटना का  घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सदर अनुमंडल क्षेत्र के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 11जून 24 की संध्या घरारी से अम्माडीह जाने वाले सड़क पर एक निजी बैंक कर्मी दीपक कुमार सा० सनहपुर थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा के साथ अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस लूट कांड के मामले में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ,एवं इस घटना को लेकर बहादुरपुर थानाध्यक्ष को  घटना में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तारी एवं लूट की घटना को जल्द से जल्द उद्भेदन हेतु निर्देशित किया गया हैं।वहीं  घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने घटना के महज घंटे भर के भीतर घटना स्थल का दौड़ा किया था तब तक बहादुरपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी जब्कि पीड़ित व्यक्ति ने थानाध्यक्ष को सूचित कर दिया था।

निजी बेंक कर्मी दीपक कुमार ने दर्ज कराये प्राथमिकी में इस बात का उल्लेख किया हैं कि घटना के तुरंत बाद वहां एक फेरी वाले से मोबाईल नंबर लेकर डायल 112को फोन किया फिर विशनपुर और एपीएम थाना गये ,एपीएम थाना की गाड़ी से फिर घटना स्थल आयें और घटना स्थल पर सदर एसडीपीओ पहुंचे।एसडीपीओ ने घटनास्थल पर कई लोंगों से पूछताछ की ॥इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली हैं।