शिक्षा विभाग का आदेश : 11जून से 15जून तक सभी स्कूल रहेंगे बंद ,शिक्षक भी रहेंगे अवकाश पर।
शिक्षा विभाग का आदेश : 11जून से 15जून तक सभी स्कूल रहेंगे बंद ,शिक्षक भी रहेंगे अवकाश पर।
शिक्षा विभाग का आदेश :
11जून से 15जून तक सभी स्कूल रहेंगे बंद ,शिक्षक भी रहेंगे अवकाश पर
दरभंगा /
बिहार में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की राहत वाली खबर सामने आई हैं।शिक्षा विभाग ने 11जून से लेकर 15जून तक स्कूलों में छुट्टियां दे दी हैं। यही नहीं आदेश में यह भी कहा गया हैं कि इस दौरान स्कूलों के शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे।
दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रेस के माध्यम से सूचना देते हुये कहा कि 10जून से लेकर 14जून तक राज्य के अनेक स्थानों में उष्ण लहर बने रहने की संभावना हैं। इसी सूचना के आलोक में शिक्षा विभाग के निदेशक सन्नी सिन्हा ने पत्र लिखते हुये कहा हैं कि 11जून से लेकर 15जून तक राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे इसमें शिक्षकों का अवकाश भी शामिल हैं।
दरअसल इन दिनों पूरे राज्य में गर्मी का पारा काफी बढ़ा हुआ हैं। इस गर्मी के कारण कई लोंगों की मौतें हो चुकी हैं। गर्मी के कारण बच्चे भी बेहोश हो रहें हैं। मौसम विभाग का अनुमान हैं कि यह गर्मी 15जून तक रहेगी।
बड़ी खबर :बेगूसराय जिला के मुफ्फसिल थाना में तैनात एक दारोगा को निगरानी विभाग की टीम ने 15हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा।
डेढ़ करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में सांसद पप्पू यादव एवं उनके खास पर पूर्णिया जिला में प्राथमिकी दर्ज ,सांसद ने कहा कि यह आरोप निराधार और बेबुनियाद ,राजनीति में कद बढ़ने की वजह से बनाया जा रहा हैं शिकार ?