बाईक  -ऑटो की टक्कर में सड़क पर गिर जानें के बाद इलाज के क्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता की हुई मौत।परिजनों में कोहराम।

दरभंगा /

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मुहल्ले में ऑटो और बाईक की टक्कर में गिर जानें के कारण भारतीय जीवन बीमा के एक अभिकर्ता की मौत हो गई। मृतक सैदनगर मुहल्ला के रहने वाला बताया जा रहा हैं।
दरअसल जिस वक्त ऑटो और मोटरसाइकिल में टक्कर हुई उस वक्त अभिकर्ता श्यामा प्रसाद सरकार टेम्पो में अपनी पत्नी के साथ् डीएमसीएच जा रहें थे,टक्कर के बाद श्यामा प्रसाद सड़क पर गिर गये। इस दौरान उन्हें कोई भी खरोंच नहीं लगी।उन्हें इलाज के लिये डीएमसीएच लें जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनुमान लगाया जा रहा हैं कि उनकी मौत हार्ट ऐटेक से हो गई हैं। अब यह सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकती हैं।
इस खबर के बाद उनके परिवार में मातम छा गया। कई बीमा अधिकारी /अभिकर्ता इस खबर के बाद उन्हें देखने अस्पताल पहुंच गये। इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल हैं।