एनटीए, नीट यूजी परीक्षा की प्रक्रिया तथा परिणाम की हो शीघ्र जांच, दोषियों पर हो कठोरतम कारवाई :अभाविप 

बिरौल /दरभंगा 

अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिरौल जिला द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ सीबीआई जांच को लेकर अभाविप बिरौल के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए एनटीए. प्रशासन का पुतला फूंका।

इस मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राघव आचार्य ने बताया कि नीट-यूजी की परीक्षा परिणाम के संदर्भ में अभ्यर्थियों के बीच गड़बड़ी का संदेह है, इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जॉंच होकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नीट परीक्षा में एक साथ इतनी संख्या में एक जैसे नंबर मिलना संदेह पैदा करता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पर पहले भी यूजीसी-नेट आदि परीक्षाओं के आयोजन के संदर्भ में सवाल खड़े हुए थे। यह लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है जो घंटों विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करते हैं।

जिला संयोजक ऋषिकेश आचार्य ने कहा कि नीट परीक्षा यूजी परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों की आत्महत्या करने के मामले सामने आए है, यह अत्यंत दुखद है। इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए जिससे छात्रों में परीक्षा के आयोजन को लेकर भरोसे की स्थिति बने।

जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नटवर झा ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग है कि नीट का पेपर रद्द करके परीक्षा दोबारा से करवायी जाए। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया है कि एनटीए सिर्फ ग्रेस मार्क के आधार पर भविष्य के डॉक्टर तैयार करना चाहती है तथा उनकी मांगों को झूठा बताकर दबाने की कोशिश कर रही है।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला संयोजक ऋषिकेश आचार्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राघव आचार्य, जे०के कॉलेज अध्यक्ष सचिन कमती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कमती,जिला एसएफडी० सदस्य प्रियांशु कुमार, राजन कुमार ठाकुर, आदर्श कुमार,नटवर झा, सरोज कुमार,माधव कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।