बिरौल क्रिकेट क्लब के टीम मैनेजर व विजनेस मैन अरुण टेकड़ीवाल का इलाज के दौरान निधन हो गया,पटना के महेन्दु गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बिरौल/दरभंगा

दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल क्रिकेट क्लब बिरौल के भूतपूर्व खिलाड़ी व टीम मैनेजर सह विजनेस मैन अरुण टेकड़ीवाल का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया।वे 61 वर्ष के थे। पटना के गंगा नदी के किनारे गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।उनके बड़े पुत्र चंदन टेकड़ीवाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय अरुण टेकड़ीवाल के छोटे पुत्र अमन टेकड़ीवाल के परिजनों के अलावा सुपौल बाजार के विनोद गोयल,बलराम टेकड़ीवाल,अनील छपड़िया,महेश टेकड़ीवाल,बिरौल क्रिकेट क्लब के भूतपूर्व कप्तान उत्तम सेनगुप्ता, राजकुमार महतो,रौशन कुमार,विकास कुमार,मनोज अग्रवाल,मोहन टेकड़ीवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर अरुण टेकड़ीवाल के असमायिक निधन की सूचना मिलते ही बिरौल के सुपौल बाजार सहित उसके आस पास क्षेत्र के व्यवसायी के साथ साथ खेल प्रेमियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।