समय सीमा के भीतर करें कांडों का निष्पादन ,तीन नये कानून को लेकर पढ़ाया गया पाठ ,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्टी में पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश।

दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का बैठक किया गया।इस दौरान अपराध गोष्ठी एवम् पुलिस सभा का आयोजन जिला ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक,दरभंगा/ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पु0 उपाधीक्षक-रक्षित/ पु0 उपाधीक्षक-यातायात/सभी अंचल पुलिस निरीक्षक / सभी थानाध्यक्ष /एवम् सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए।

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाबार पूर्व से लंबित कांड /मई माह में प्रतिवेदित कांड/मई माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गई | समीक्षा के दौरान कम निष्पादित करने वाले थानाध्यक्ष को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया गया तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया  खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित न रहे।

पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 75 दिनों के अंदर अनुसंधान पूर्ण कर कांडो के निष्पादन के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया , एवं SC/ST पोस्को/ सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने पर बल दिया गया।।।

त्वरित गति से निष्पादन हेतु काण्ड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट/इश्तेहार /कुर्की को लेकर एवं विशेष/अविशेष कांडो में पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त नए तीनों अपराधिक कानूनों के संबंध उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दी गई।