सारण जिला से गुम हुए नबालिग बच्चे को बिरौल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजन को सौंपा,
बच्चे के सकुशल मिलते ही परिजनों ने बिरौल पुलिस को आभार व्यक्त किया।
बिरौल/दरभंगा
बिहार के सारण (छपरा) जिला के रेविलगंज थाना अन्तर्गत सेमरिया से अचानक गुम हुए बच्चे को बिरौल पुलिस ने सकुशल बरामद कर शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के सकुशल मिलते ही परिजनों ने बिरौल पुलिस को आभार व्यक्त किया। बरामद किए गए 05 वर्षीय रौनक कुमार पिता सत्येंद्र राय की मां ज्योति देवी ने पुलिस को बताया कि 6 जून 2024 को करीब 4 बजे शाम को खेलते-खेलते अचानक अपने घर से गुम हो गया था।काफी खोजबीन करने के बाद भी रौनक का कहीं अता पता नहीं चला। बावजूद अन्य माध्यमों से बालक की खोज में पुरा परिवार लगा हुआ था। पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि नगर क्षेत्र से गश्तीदल रेलवे स्टेशन पहुंची।इस दौरान एक बच्चे को अकेला बैठे रोते देख पीएसआई अंकित कुमार को कुछ आशंका हुई। और उन्होंने पुछताछ के लिए उक्त बच्चे को थाना ले आये। जहां बच्चे के द्वारा बताए गए पता के आधार पर संबंधित थाना के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई।
शनिवार को मां ज्योति देवी बिरौल थाना पहुंची। जहां रौनक मां को देख उनसे लिपट कर रोने लगा। थानाध्यक्ष के द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद रौनक को उनके परिजन को सकुशल सौंप दिया गया।

