एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने चलाई गोली ,एक की मौत। जख्मी दो युवकों का अस्पताल में चल रहा हैं इलाज ॥

समस्तीपुर /सत्य नारायण चौधरी
समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। एक बाईक पर सवार दो अपराधियों ने जितवारपुर पंचायत भवन के बगल में ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई जिसे एक की मौत घटनास्थल पर हो गई वहीं दो घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर पंचायत भवन के नजदीक मकान बना रहें देवेंद्र कुमार राय एवं उनके पुत्र सुरेन्द्र कुमार राय पर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधियों ने गोली चलाई इस दौरान एक छात्र नेता मुलायम सिंह मौजूद थे। इस गोलीबारी में देब नारायण राय (70)वर्ष की मौत मौके पर ही हो गई वहीं मृतक के पुत्र सुरेन्द्र और छात्र नेता मुलायम बुरी तरह जख्मी हैं जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया हैं। वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहें हैं। बताया जा रहा हैं कि जमीनी विवाद को लेकर यह गोलियां चलाई गई हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की पहचान की जा रही हैं ,मामले में खुलासा होगा।