बिहार के 40सीटों में 30सीटों पर एनडीए गठबंधन,नौ सीटों पर इंडिया गठबंधन एवं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजय घोषित।

­दरभंगा ,संजय कुमार राय

बिहार में कुल चालीस सीटों पर हुये लोकसभा चुनाव में 30सीट एनडीए गठबंधन के खाते में गई हें वहीं नौ  सीटों पर इंडिया प्रत्याशी ने जीत हासिल की हें वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपना परचम लहराया हें।एलजेपी (आर )ने तो पांच में पांच सीटें हासिल कर बिहार की राजनीति में नया दंभ भर दिया हें।

बेतिया लोकसभा से बीजेपी के  संजय जायसवाल ,शिवहर लोकसभा क्षेत्र से जदयू के लवली आनंद ,सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के  देवेश चंद ठाकुर ,मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के राधामोहन सिंह,वैशाली लोकसभा सीट  से एलजेपी (आर) वीना देवी,मुजफ्फरपुर  लोकसभा सीट से बीजेपी के राजभूषण चौधरी ,हाजीपुर लोकसभा से एलजेपी (aar)के चिराग पासवानदरभंगा लोकसभा से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर ,मधुबनी लोकसभा से बीजेपी के अशोक यादव,झंझारपुर लोकसभा से जेडीयू के आरपी मंडल ,समस्तीपुर लोकसभा से एलजेपी (आर )के  शांभवी चौधरी उजियारपुर लोकसभा से बीजेपी के नित्यानंद राय,बेगूसराय लोकसभा से बीजेपी के गिरिराज सिंह ,खगड़िया लोकसभा से एलजेपी (आर )के राजेश वर्मा ,मधेपुरा लोकसभा से जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव ,सुपौल लोकसभा से जेडीयू से दिलेश्वर कामत ,किशनगंज लोकसभा से कांग्रेस के डॉ जावेद ,अररिया लोकसभा से बीजेपी के प्रदीप सिंह ,कटिहार लोकसभा से कॉंग्रेस के तारिक अनवर,पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ,सारण लोकसभा से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी,गोपालगंज लोकसभा से जेडीयू के आलोक कुमार सुमन महाराजगंज लोकसभा से बीजेपी के  जनार्दन सिग्रीवाल ,सीवान लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के  विजयालक्ष्मी कुशवाहा – बांका लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के गिरधारी यादव भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के  अजय कुमार मंडलमुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के राजीव रंजन सिंह ललन सिंह ,नालंदा लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार ,पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के  रविशंकर प्रसाद पाटलिपुत्र लोकसभा से राजद के  मीसा भारती आरा लोकसभा क्षेत्र से भाकपा माले के सुदामा प्रसाद,जमूई लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी (आर )के अरुण भारती ,बक्सर लोकसभा क्षेत्र से राजद के सुधाकर सिंहसासाराम लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस के मनोज कुमार ,काराकाट लोकसभा क्षेत्र से भाकपा माले के राजाराम सिंह, जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से राजद के सुरेन्द्र यादव ,गया लोकसभा क्षेत्र से हम के जीतन राम मांझी ,औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से राजद के अभय कुशवाहा एवं नवादा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के  विवेक ठाकुर विजयी घोषित हुये हें।