अचानक शॉर्ट शर्किट से लगी आग के कारण सड़क पर मची अफरा -तफरी।
अचानक शॉर्ट शर्किट से लगी आग के कारण सड़क पर मची अफरा -तफरी।
अचानक शॉर्ट शर्किट से लगी आग के कारण सड़क पर मची अफरा -तफरी।
दरभंगा /नगर प्रतिनिधि
शहर के जिला मुख्यालय से महज आधा किलो मीटर की दूरी पर स्थित लहेरियासराय थाना अन्तर्गत लोहिया चौक के पास सोमवार की शाम बिजली पोल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से वहां अफरा-तफरी मच गई। घंटेभर लोग बाइक व अन्य वाहन को कुछ दूरी पर खड़ी कर वह नजारा देखने लगे। इस बीच वहां जाम की स्थिति बन गई। पूर्वा हवा की वजह से आग की लपटे बढ़ता देख लोगों ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को फोन किया। मौके पर थाना की पुलिस भी पहुंची मगर इस बीच वहां मजमा लगा रहा।
खम्भे में डिश एंटीना और अन्य तार लगे रहने के कारण उसमें भी आग पकड़ ली और धू धू जलने लगा।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ॥