बिहार : कल जारी होंगे लोकसभा चुनाव को नतीजे, बिहार के काउंटिंग सेंटर पर ACEO रखेंगे नजर
बिहार : कल जारी होंगे लोकसभा चुनाव को नतीजे, बिहार के काउंटिंग सेंटर पर ACEO रखेंगे नजर
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने राज्य के 40 लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाली मतगणना की मॉनीटरिंग के लिए टीम का गठन किया है। मतगणना के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सभागार में संचालित होने वाले नियंत्रण कक्ष का दायित्व अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन घोष को दिया गया। साथ ही संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश साहु और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी माधव कुमार सिंह घोष को सहयोग करेंगे। सुबह सात बजे से मतगणना समाप्त होने तक नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा।
सुरक्षा और शिकायत के लिए इंतेजाम
मतगणना के दौरान नंबर 0612-2217601, 0612-2217602, 0612-2217597 पर किसी तरह शिकायत करने की सुविधा होगी। इसके अलावा, मतगणना से संबंधित आंकड़ों को अपडेट करने एवं अन्य मॉनीटरिंग के लिए भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिया गया है।
वहीं, सभी 40 लोकसभा क्षेत्र से डाटा मंगाने एवं अपडेट करने का दायित्व ओएसडी दिनेश राम, उप सचिव किशोर कुमार, उप निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार, अवर निर्वाचन अधिकारी सुबोध सिन्हा, अवर सचिव उदय कुमार, अमिताभ कुमार रेड्डी, प्रमोद कुमार एवं अवर निर्वाचन अधिकारी कपिल शर्मा को दिया गया है।