मुजफ्फरपुर एसटीएफ टीम की बड़ी कारवाई :दिल्ली से कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार , 17मामलों मे आरोपित हैं पकड़ा गया नक्सली ?पुलिस को थी वर्षों से इसकी तालाश।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

मुजफ्फरपुर एसटीएफ की टीम बड़े बड़े अपराधियों को धूल चटा रही हैं। इसी कड़ी मे कई वर्षों से फरार चल रहें कुख्यात नक्सली को एसओजी 4मुजफ्फरपुर एसटीएफ टीम द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार कियें जानें की सूचना मिल रही हैं हालांकि दिल्ली से उसे लाकर तरियानि थाना के सुपुर्द कर दिया गया हैं।
सूत्रों का कहना हैं कि पांच साल पूर्व तरियानी छपरा कांड संख्या 25/19मे नक्सली विजय पासवान पिता पेसर बहादुरपासवान साकिन औरा ,थाना तरियानी जिला शिवहर से फरार चल रहा था हालांकि इसके ऊपर कुल 17मामले दर्ज थे और कई वर्षों से पुलिस के पकड़ से बाहर था लेकिन एसटीएफ की टीम ने इसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पायी हैं। एसटीएफ की टीम दिल्ली से गिरफ्तार कर सही सलामत तरियानि थाना पुलिस के हवाले कर दिया हैं। तरियानि पुलिस आगे की कारवाई कर रही हैं।

विजय पासवान पिता बहादुर पासवान ग्राम औरा थाना तरियानी जिला शिवहर पर कुल 17मुकदमे दर्ज थे और इसका चर्चित आपराधिक इतिहास भी रहा हैं।

बिहार के कुख्यात के सूची मे इसका नाम 176वें नंबर पर था जिसे एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया हैं।

कुल 17मुकदमों मे

तरियानी छपरा थाना कांड

संख्या25/19,15/12,114/18,25/15,14/12,24/19मोतीपुर थाना कांड संख्या 07/15,हथौड़ी थाना कांड संख्या 101/15,सुप्पी ओपी कांड संख्या 171/15,कुढ़नी थाना कांड संख्या 201/15,हथौड़ी थाना कांड संख्या 111/14,बोचहां थाना कांड संख्या 206/14,मीनापुर थाना कांड संख्या 438/14, 464/14एवं 489/14,साहेबगंज थाना कांड संख्या 353/14समेत बोचहां थाना कांड संख्या 70/15शामिल हैं।