हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अधिवक्ताओं ने वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल के अवदानों को किया याद। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने हिन्दी भाषी लोगों तक खबरों को पहुंचाने के लिए पहला हिंदी समाचार पत्र “उदन्त मार्तंड” की थी शुरुआत।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अधिवक्ताओं ने वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल के अवदानों को किया याद। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने हिन्दी भाषी लोगों तक खबरों को पहुंचाने के लिए पहला हिंदी समाचार पत्र “उदन्त मार्तंड” की थी शुरुआत।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर अधिवक्ताओं ने वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल के अवदानों को किया याद।
पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने हिन्दी भाषी लोगों तक खबरों को पहुंचाने के लिए पहला हिंदी समाचार पत्र “उदन्त मार्तंड” की थी शुरुआत।
दरभंगा /विधि संवाददाता,
अधिवक्ताओं ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल के अवदानों को याद कर उनके तैल चित्र पर पुष्प निवेदित किया ।जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में अधिवक्ता विजय नारायण चौधरीऔर अधिवक्ता बिरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि औपनिवेशिक ब्रिटिश भारत में हिंदुस्तानियों के हक की बात करना बहुत बड़ी चुनौती बन चुका था। उस दौड़ में पेशे से वकील कानपुर निवासी पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने हिन्दी भाषी लोगों तक खबरों को पहुंचाने के लिए पहला हिंदी समाचार पत्र “उदन्त मार्तंड” की शुरुआत की थी। यह साप्ताहिक अखबार था, जो हर हफ्ते पाठकों तक पहुंचता था। परतंत्र भारत की राजधानी कलकत्ता में अंग्रेजी शासकों की भाषा अंग्रेज़ी के बाद बांग्ला और उर्दू का प्रभाव था। इसलिए उस समय अंग्रेजी बांग्ला और फारसी में कई समाचार पत्र निकलते थे। वकील शुक्ल ने 30 मई 1826 को कलकत्ता से हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र उदन्त मार्तंड का पहला अंक प्रकाशित किया। जिसके परिप्रेक्ष्य में 30 मई का दिन हिन्दी पत्रकारिता का उद्भव कहलाता है और हम इस दिवस विशेष को हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाते हैं।अधिवक्ता चमक लाल पंडित ने कहा कि वकील जुगल किशोर शुक्ल वह व्यक्ति थे, जिनके प्रयास से हिन्दी पत्रकारिता राष्ट्रीय मंच पर प्रकट हुई।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर वकील शुक्ल को कोटि-कोटि नमन। मौके पर अधिवक्ता उज्ज्वल गोस्वामी, अमरनाथ झा, हिरानंद मिश्र , रामवृक्ष सहनी, बुलन कुमार झा, संतोष कुमार सिन्हा, कमलाकांत झा, मुरारी लाल केवट, अनिता आनंद, किरण कुमारी, कुमार उत्तम, सनोज कुमार, अचलेन्द्र नाथ झा, अनिल कुमार मिश्र, माधव चंद्र लाभ, बिष्णु कांत चौधरी सुमन जी, ब्रजेश कुमार चौधरी, मानस कुमार सिंह, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा समेत दर्जनों वकीलों ने हिन्दी पत्रकारिता के जनक प्रकाशक संपादक शुक्ल जी के संस्मरण साझा कर उन्हे नमन किया।
आशुतोष शाही और समीर कुमार की हत्या सहित कई मामलों का वांछित ओंकार सिंह गिरफ्तार।
लोन के लिए काट रहे है बैंक का चक्कर तो हो जाइये सावधान, नही तो आप भी हो सकते है जालसाज का शिकार। जी हां अगर आप नही हुए सावधान तो आपके जानकारी के बिना आप का हो जायेगा लोन पास और जालसाजों की होगी बल्ले बल्ले।