दरभंगा जिला के भालपट्टी थाना द्वारा चोरी की गई सात मोबाइल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया हैं ,पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही हैं।
सदर अनुमंडल के भालपट्टी थाना द्वारा संध्या गश्ती के क्रम में सोनू पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच की जा रही थी वाहन जांच के क्रम में पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया , गश्ती दल के सहयोग से जब संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी ली गई , तलाशी के क्रम में उसके पास से 4 मोबाइल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त को जब थाना लाकर पूछताछ किया गया तो निशानदेही पर अभियुक्त के घर से 3 मोबाइल कुल 07 स्क्रीन टच मोबाइल चोरी का बरामद किया गया। उक्त पकड़ाये अभियुक्त 01. ललन यादव पे0 मल्हू यादव सा0 मोहसिनपुर थाना सदर जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।