कई धाकड़ प्रत्याशियों के भाग्य का फेसला एबीएम मे आज होगा कैद ,छठे चरण के आठ सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहें हैं मतदान।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

बिहार मे छठे चरण का चुनाव हो रहा हैं ,इस दौरान आठ सीटों पर मतदान होगा वहीं 86उम्मीदवारों का फैसला एबीएम मे बंद हो जाएगा। कई ऐसे धाकड़ उम्मीदवार हैं जिनके भाग्य का फेसला होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ,सांसद संजय जायसवाल ,वीणा देवी ,जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ,पूर्व सांसद लवली आनंद ,वीणा देवी ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ,हेना शहाब ,विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला समेत अन्य उम्मीदवार मैदान मे हैं।
बिहार मे लोकसभा चुनाव के छठे चरणों मे नेपाल और यू पी की सीमा को सिल कर दिया गया हैं। इस चरण के करीब 15हजार बूथों पर करीब 59हजार अर्धसैनिक बल एवं करीब 17हजार गृह रक्षकों को डयूटी पर लगाया गया हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हो गई हैं। इस चरण मे करीब डेढ़ करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।
वाल्मीकिनगर मे 1827281,पूर्वी चंपारण मे 1756078,वेशाली मे 1869171,महराजगंज मे 1934937,गोपालगंज मे 2024673,सीवान मे 1896512,शिवहर मे 1832745 एवं पश्चिम चंपारण मे 1790761मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का उदय करेंगे। कुल बूथों की संख्या 14872 हैं।