जाले थाना के थानाध्यक्ष निलंबित ,डीआईजी के निर्देश के आलोक मे एसएसपी ने की कारवाई।24नामजद लोंगों को गिरफ्तार करने मे जुटी पुलिस ,न्यायालय से वारंट जारी।
जाले थाना के थानाध्यक्ष निलंबित ,डीआईजी के निर्देश के आलोक मे एसएसपी ने की कारवाई।24नामजद लोंगों को गिरफ्तार करने मे जुटी पुलिस ,न्यायालय से वारंट जारी।
जाले थाना के थानाध्यक्ष निलंबित ,डीआईजी के निर्देश के आलोक मे एसएसपी ने की कारवाई।24नामजद लोंगों को गिरफ्तार करने मे जुटी पुलिस ,न्यायालय से वारंट जारी।
दरभंगा /
डीआईजी के निर्देश के आलोक मे एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जाले थानाघ्यक्ष को निलंबित कर दिया हैं।
दरअसल 20मई की रात्रि में जाले थाना पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा नाजायाज मजमा लगा कर जाले थाना कांड सं0-103/24 दिनांक – 20.05.24 धारा-419/420/171(डी)/ 171(एफ) भा0द0वि० के चार प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा से जबरदस्ती छुड़ाकर लेकर चले गये थे इस संबंध में एसएसपी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 02 कमतौल को जाँच का जिम्मा सौंपकर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर- 02 ज्योति कुमारी (कमतौल )द्वारा मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि दिनांक -20मई 24 को लोक सभा चुनाव के 5वें चरण के मतदान के दौरान जाले विधान सभा क्षेत्र सं0-87 के ग्राम – देवरा, बंधौली के बूथ सं0-85 हक्कानिया मदरसा देवरा बंधौली के प्रांगण में फर्जी मतदान करने के आरोप में चार लोगों के विरूद्ध जाले थाना कांड सं0-103/24 दिनांक – 20.05.24 धारा-149/420/171(डी)/171(एफ) भा0द0वि० दर्ज करते हुए महिला अभिरक्षा में थाना सिरिस्ता में रखा गया था। चारों लोगों से थाना के पदाधिकारी द्वारा महिला कर्मी की उपस्थिति में सिरिस्ता में आवश्यक पूछताछ की जा रही थी। समय करीब 23.05 बजे रात्रि में असमाजिक तत्वों के साथ लगभग 130-140 व्यक्ति थाना पर आये और चारो को जबरन छुड़ाकर ले गये। घटना कों रोकने में विफल रहने और वरीय पदाधिकारी को सूचना नहीं देने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई ।
उक्त अनुशंसा के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा को थानाध्यक्ष जाले के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशांसा की गई। जिसके आलोक में पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा द्वारा पु०नि० विपिन बिहारी थानाध्यक्ष जाले को दिनांक – 21मई 24 से निलंबित किया गया है।
यहां बता देना जरूरी हैं कि जिले की यह पहली घटना थी जिसमें थाने से हिरासत मे लिये गये लोगो को ग्रामीण छुड़ा लें गये। जाले थानाध्यक्ष विपिन बिहारी हिरासत मे लिये गये लोंगों को लेकर गंभीर नहीं थे ,और थाने की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं रहने के कारण सभी ग्रामीण अचानक थाना पहुंच गये और सभी को लेकर भागने मे सफल रहें।थानाध्यक्ष के लापरवाही के कारण लोंगों मे मनोबल बढ़ गया इससे कहीं ना कहीं पुलिस की कमजोरियां परिलक्षित होती हैं।पुलिस ने इस मामले मे दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं।एसएसपी ने कहा कि नामजद चार अभियुक्तों को ग्रामीणों द्वारा छुड़ा लिये जानें के मामले 30-40अज्ञात लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी इसमें 24प्राथमिकी अभियुक्त भी बनायें गये थे।सभी 24प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस को न्यायालय से वारंट प्राप्त हो गया हैं अब इनकी गिरफ्तारी निश्चित हैं।