अगर आप समय रहते जागरूक नहीं हुये तो आप भी गंवा सकते हैं जमा पूंजी ,टेलीग्राम, बिग -बिन समेत कई प्लेटफार्म पर बैठे हैं बड़े बड़े शातिर ?

दरभंगा /संजय कुमार राय 

“सावधानी हटी दुर्घटना हुई “,अक्सर ट्रक और बस के पीछे  लिखा दिखाई पड़ता हैं अब यह लोकोक्ति मोबाईल धारक पर सटीक बैठता हैं।

अगर आप सावधान नहीं हुये तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। ठगी के शिकार से बचने के लिये पुलिस आपको बार -बार आगाह करते आ रही हैं फिर भी आप सतर्क नहीं होते ?साईबर ठग ठगी के लिये नये नये तरीके अपनाते रहते हैं आप उनके झांसे मे आ जाते हैं और ठगी हो जाती हैं ।

अखबार समेत सोशल मीडिया पर  पुलिस अक्सर ऐसे संदेश के माध्यम से सभी आमजनों को जागरूक करते रहती हैं ।

एक दिन पहले साईबर थाने मे 7लाख रुपये ठगी को लेकर मामला दर्ज ही किया गया था अब फिर एक नया मामला कमतौल थाना क्षेत्र के कुसुमपति गांव से आ गया।इस गांव के  अमीरी साह के पुत्र बेचेन कुमार ने बताया कि मे अपने मोबाईल नंबर के फेसबुक आईडी से बिग -बिन
गेम डाउन लोड कर खेल प्रारंभ किया था। उन्होंने कहा कि यह गेम 19सितंबर 23से एक जनवरी 24तक खेला था। तीन महीनों के दौरान 14लाख 24हजार 9रुपया ठगी कर लिया गया हैं।

एक श्लोक संस्कृत मे हैं “लोभस्य पापस्य कारणम् “

दरअसल फेसबुक और टेलीग्राम पर इस तरह के साईबर अपराधी विभिन्न तरह के गेमों का प्रचार प्रसार करते रहते हैं। इन गेमों के झांसे मे जो आ गये उन्हें चुना लगना तय हैं।इन गेमों मे कुछ पैसे लगाने पर दुगुना तिगुना राशि आपको पहले शातिर अपराधी लौटा देते हैं फिर लोभ मे आकर दो ,पांच,दस और लाख रुपया लगाते रहते हैं ,ऐसे मे साईबर अपराधी भांप जाता हैं कि आपकी ओकाद क्या हैं और जब मोटी रकम आप लगा देते हैं तो वहीं से उसका असली गेम शुरू होता हैं।इस बीच वह आपसे बात भी करेगा और पैसे लगाने का प्रलोभन भी देगा।जब मोटी रकम आप लगा दिये फिर उस पैसे को निकालने के लिये और पैसे जमा करने को कहेगा और आप यही ठगी का शिकार हो जाएंगे।
हालांकि साईबर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी हैं।

e