चुनाव डयूटी से गायब हुई महिला सिपाही पर कारवाई तय ,निकली थी सीतामढ़ी जिला मे चुनाव कराने ,पहुंच गई अपने घर।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

समस्तीपुर जिला बल की एक महिला सिपाही हथियार के साथ लापता हो गयी हें ,दरभंगा जिला से स्थानांतरण होकर वह समस्तीपुर जिला बल मे गई थी।

बताया जा रहा हैं कि वह महिला सिपाही  16मई को सीतामढ़ी जिला के लिये चुनाव डयूटी के लिये निकली थी।लेकिन वह सीतामढ़ी जिला चुनाव कराने नहीं पहुंची।इस बात का खुलासा तब हुआ जब सीतामढ़ी एसपी ने उक्त महिला सिपाही की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को लेकर कारवाई करने के लिये समस्तीपुर एसपी को पत्र लिखा।

लापता हुई महिला सिपाही का नाम सुभान्ति कुमारी हैं जो दलसिंहसराय थाना मे डायल 112मे तैनात हैं।

यह बात प्रकाश मे तब आयी जब वह 16मई को सीतामढ़ी जिला मे योगदान नहीं दी जब्कि वह समस्तीपुर जिला से 16मई को ही सीतामढ़ी के लिये प्रस्थान की थी वहां उसे पुलिस लाइन मे रिपोर्ट करना था लेकिन उसने ऐसा नहीं की। सीतामढ़ी एसपी ने पत्र मे साफ लिखा हैं कि लोकसभा चुनाव मे सिपाही 443सुभान्ति कुमारी को सीतामढ़ी जिला मे चुनाव डयूटी के लिये प्रतिनियुक्त किया गया था लेकिन उसने सीतामढ़ी जिला बल मे योगदान नहीं दिया।
उक्त महिला सिपाही के मोबाईल पर कई बार फोन किया गया लेकिन मोबाईल का स्विच ऑफ हैं।
हालांकि उस सिपाही से समस्तीपुर की पुलिस ने संपर्क किया तो बात हुई हैं उसे समस्तीपुर जिला मे अविलंब योगदान के लिये कहा गया हैं। महिला सिपाही रोहतास जिला की रहने वाली हैं। उक्त महिला सिपाही की इस मनमानेपन ,लापरवाही आदि को लेकर कारवाई होना तय हैं।
इस घटना के बाद चर्चा हैं कि वह चुनाव डयूटी मे नहीं जाकर शायद घर चली गई थी।