भोजपुरी स्टार पवन सिंह के शोर से सियासी खेल रोचक।एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला।

काराघाट संसदीय क्षेत्र से संजय कुमार राय की रिपोर्ट

काराघाट संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव काफी रोमांचक हो गया हैं। निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह की इंट्री इस लड़ाई को काफी रोचक बना दिया हैं।इधर बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी विरोधी काम को लेकर पार्टी से निष्काषित कर दिया हें।एक जून को होनेवाली मतदान को लेकर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा मैदान मे हैं वहीं भाकपा माले नेता सह इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजाराम सिंह अपनी दावेदारी मजबूती से रख रहें हैं। काराघाट लोकसभा मे पुरुष मतदाता 9,72,127हैं वहीं महिला मतदाता 8,96,134हैं दोनों मतदाता को एक साथ कर दे तो कुल 16,68,330हैं। सरकारी आंकड़े तो यही बता रहें हैं। वर्ष 2014की बात करें तो इस लोकसभा सीट से रालोसपा से यानि अपनी पार्टी से उपेंद्र कुशवाहा की जीत हुई थी लेकिन यह समीकरण 2019के लोकसभा चुनाव मे बिगड़ गई और यहां से जदयू के महाबली सिंह करीब 22हजार वोट से अपनी जीत सुनिश्चित कर लिया था और रालोसपा से यानि एनडीए समर्थित उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हार गये। इस हार जीत के बाद एक बात सामने आयी कि इस लोकसभा क्षेत्र मे विकास का पैमाना क्षेत्र से काफी दूर रहा इसे लेकर काराघाट की जनता खासे नाराज हैं लेकिन इन्हें मनाने के लिये राजग और इंडिया गठबंधन अपने अपने तरीके से जोर लगा रहें हैं और जीत का दावा कर रहें हें।

इस लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की लगातार जीत मायने रखता हैं लेकिन भोजपुरी स्टार पवन सिंह के इंट्री से दिग्गजों के पसीने छूट रहें हैं हालांकि पवन सिंह कहते नजर आते हैं कि मेरा मुकाबला किसी से नहीं हैं ,मेरी माँ ने काराघाट की जनता की सेवा के लिये भेजा हैं और माँ का आशीर्वाद हैं तो जीत भी पक्की हैं।
प्रचार प्रसार के दौरान देखा जा रहा हैं कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के बड़े बड़े नेता इस संसदीय क्षेत्र मे पहुंच रहें हैं लेकिन भोजपुरी स्टार के समर्थन मे कई भोजपुरी स्टार ,फिल्मी स्टार ,बाहर जिले से कई महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं प्रचार प्रसार मे जुटी हैं। भोजपुरी स्टार पवन जब प्रचार प्रसार मे निकलते हैं तो हर एक घर की महिलाएं पुरुष बेटियां घर से उन्हें देखने निकल पड़ते हैं और भीड़ इस कदर बढ़ जाती हैं कि लोगो के होश उड़ जाते हैं,इसीलिये दावा भी  करते हैं कि जीत पक्की हैं। इनके रंगबिरंगा गानों पर भी लोग झूमते रहते हैं। पवन दावा के साथ यह भी कह रहें हैं कि यहां की जनता के सेवा के लिये जमीन भी लेंगे और घर भी बनाएंगे।कारघाट संसदीय क्षेत्र की जनता से बातचीत से ऐसा लग रहा हैं कि पवन के झोक मे भी दम हें ?
वहीं एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा भी तर्क के साथ अपने जीत का दावा कर रहें हैं ,इंडिया प्रत्याशी भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। अब देखना यही हैं कि ऊंट किस करवट लेगी ?दरभंगा जिला से महिला संगठन जुड़ी समाजसेवी प्रियंका झा ने कहा कि हमारे संगठन से जुड़ी कई महिलाएं काराघाट संसदीय क्षेत्र मे  प्रचार -प्रसार कर रही हें।उन्होंने कहा कि हवा का झोंका बहूत तेज हें सबको उड़ाकर लें जाएगा।दावे सभी के अपने अपने हें।हालांकि इस संसदीय क्षेत्र मे कई वर्षों तक  एनडीए का दबदबा रहा हें।