साईबर ठगों मे एक लड़की को बनाया निशाना ,सात लाख रुपये की हो गई ठगी।

दरभंगा /

दरभंगा जिला अंतर्गत पतोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से साईबर ठगों ने  सात लाख रुपये की ठगी कर ली हैं  जिसे लेकर भानपुर गांव के रहने वाले नवल किशोर की पुत्री नितिशा कुमारी ने साईबर थाना मे आवेदन दिया हैं।
दिये आवेदन मे कहा गया हैं कि टेलीग्राम के माध्यम से यह ठगी हुई हैं।
बता दे कि बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा एवं स्थानीय पुलिस द्वारा बार -बार साईबर की ठगी को लेकर आमजन को आगाह किया जाता हैं इसके बावजूद भी आम लोग इस ठग के शिकार हो जाते हैं।
ठगी के तरकीब इतने रूप से ठग अपनाते हैं कि आम लोग समझ नहीं पाते और लालच मे अपनी जमा पूँजी भी लूटा देते हैं।
दरअसल ठग का शिकार हुई नीतीशा दिल्ली स्थित प्राईवेट कंपनी मे नौकरी करती हैं। किसी ठग ने इस बार अलग तरीका अपनाया। सोशल मीडिया के सहारे ठग ने नितिशा को अपना निशाना बनाया ॥दरअसल ऐसे ठग कई स्कीमों का सहारा लेकर लोंगों को निशाना बनाते हैं।दरअसल सोशल मीडिया के माध्यम से ठग नितिशा तक पहुंचा और किसी क्वाइन के खरीद के बारे मे बताया था।इसी क्रम मे कुछ क्वाइन नितिशा ने खरीदा। कुछ ही दिनों मे वह राशि दुबारा हो गई। फिर कुछ राशि क्वाइन खरीदने मे लगाई। ठगों ने और ज्यादा पैसे दे दिये। इस तरह करते करते जब पैसा ज्यादा जमा हुआ तो फिर ठग पैसे देना यह कहते हुये बंद कर दिया कि इतना पैसा आप दोगी तो सारा आपका पैसा रिलीज हो जाएगा  और लालच मे फंसते फंसते नितिशा ने अपनी जमा पूंजी सात लाख गंवा बैठी उसे तब समझ मे आया जब पैसे रिलीज करने के नाम पर और पैसे लिये इसके बाद वह टेलीग्राम को ब्लॉक कर दिया।तब नितिसा को होश आया कि ठगों ने उसके साथ ठगी कर ली हैं। इसे लेकर नितिसा ने साईबर थाना मे आवेदन दिया हैं। डीएसपी ने पूछने पर कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ हैं ,आगे की कारवाई की जा रही हैं।