जनवितरण प्रणाली के लाभुकों को e-kyc कराना है जरूरी, सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के अनुपालन के लिए मुख्य सचिव ने दिये निदेश,जनवितरण प्रणाली विक्रैताओं को एसडीओ ने दिया टास्क।

बिरौल/दरभंगा

जनवितरण प्रणाली के लाभुकों को भी अपने राशनकार्ड का संबंधित डीलर के यहां e-kyc करना अनिवार्य होगा। इसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है। इस आदेश के अनुपालन के संबंध में मुख्य सचिव के द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रति शपथपत्र दायर किया जाना है। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने सभी लाभुकों का e-kyc संबंधी अवश्यक दिशा निदेश हेतु अनुमंडल के बिरौल, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम तथा किरतपुर प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निदेश दिया है। जिसमें एसडीओ की ओर से जनवितरण प्रणाली विक्रैताओं को उनके अधिन लाभुकों को e-kyc करने का निदेश दिया गया है। बैठक में संबंधित प्रखंडों के एम ओ उपस्थित थे।