दरभंगा के एसएसपी प्रत्येक दिन करते हैं जनसुनवाई ,तात्कालीन एसएसपी से वर्तमान एसएसपी की कार्यशैली बेहतर।
दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या कि सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता हैं,इसी क्रम में 16मई 2024 को क्रमशः ग्रामीण पुलिस अधीक्षक , दरभंगा – 01,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर -01, नेहरा थाना-01,अशोक पेपर मिल थाना-01, महिला थाना-01, सिमरी थाना -02, विशनपुर थाना -01, तिलकेश्वर थाना-01, बिरौल – 02, मब्बी थाना -01, बहेड़ी थाना – 01, सदर थाना – 02 लहेरियासराय – 01, फेकला थाना – 01 कुल-17 फरियादियो के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आदेशित किया गया।
यहां बता दे कि तात्कालीन एसएसपी के कार्यकाल मे प्रत्येक कार्य दिवस पर जनसुनवाई तो होती ही नहीं थी। तात्कालीन एसएसपी महीने मे एक दो बार अगर सुनवाई कर लेते तो बड़ी बात थी। खासकर नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा जब से दरभंगा मे योगदान दिये तो अक्सर जनसुनवाई उन्हीं के नेतृत्व मे किया जाता था।
जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
बाएं हाथ मे तर्जनी रहने के बावजूद दायें हाथ की अंगुली मे अमिट स्याही लगाने वाले मतदान पदाधिकारी एवं उन्हें गलत प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक के खिलाफ हो सकती हैं कारवाई।