बिरौल में दरबाजे पर बैठे हुए एक युवक की लोगों ने कर दी हत्या, मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस कर रही है कार्रवाई, चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिरौल/दरभंगा
बिरौल थाना क्षेत्र के देवकुली जग्रनाथपुर पंचायत के डहमाया गांव में बीती रात घर के दरबाजे पर बैठे 48 वर्षीय यूवक मो.मुस्ताक को कुछ लोगों ने लोहे के रॉड से मार कर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पत्नी शहानी खातुन के बयान पर पुलिस ने मो.अरमान उर्फ चांद,मो.सितारे उर्फ इमरान,रौशन खातुन तथा कलशुम खातुन को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस की तत्परता से इस हत्या कांड के सभी चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक मो. मुस्ताक की पत्नी की ओर से पुलिस को दिये गए बयान में कहा है कि मंगलवार की रात को इनके पति घर के दरबाजे पर बैठे थे। इसी दौरान नामजद लोगों ने लोहे के रॉड से मार कर इनके पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्व के विवाद को लेकर घटित होने की बात सामने आ रही है। जिसका अनुसंधान पुलिस कर रही है।
डॉक्टर साहब की ऐसी हरकत ,भला कौन पत्नी बर्दाश्त करेगी ?पुलिस की कारवाई नहीं होने से डॉक्टर साहब का दिमाग सातवें आसमान पर।
एसएसपी की मासिक गोष्ठी मे दिये गये कई निर्देश ,ढाई गुना से ज्यादा नहीं रहें लंबित कांड ,अच्छे प्रदर्शन करने वाले कई पुलिसकर्मियों को प्रसस्त्रि पत्र देकर एसएसपी ने किया सम्मानित।