दरभंगा के सिंहवाङा के नगर पंचायत सिंहवाड़ा के लालपुर गांव में मंगलवार को करंट लगने से नटवर यादव (54) की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाङा पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दियाबताया गया है कि वह पत्नी के साथ भूसा लाने खेत पर गए थे। इसी बीच बगल के खेत मे लगी फसल सुरक्षा को लेकर लगाए गए तार में प्रवाहित बिजली का करंट की चपेट आकर गिर गया।

पति को बचाने दौड़ी पत्नी द्रौपती देवी को भी करंट का झटका लगा। हल्ला होने पर मौके पर आये लोगो ने नटवर यादव को खेत से उठाकर सीएचीसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पड़ोसी सुधीर यादव व राजकिशोर यादव आदि ने बताया कि डा नागेंद्र झा महाविद्यालय के पूरब स्थित खेत मे हल्ला होने पर जब हमलोग वहां पर गए तो नटवर यादव खेत की मेढ़ पर पड़ा था। उसके दोनो पैर में करंट से जला हुआ प्रतीत हो रहा था। फसल को आवारा पशुओं से बचाने के उद्देश्य से खेत के चारो ओर बांस का खूंटा लगाकर उसमें नंगा तार लगाकर करंट प्रवाहित किया गया था। उसी तार की चपेट में आकर नटवर को करंट लग गया।

जबतक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के तुरंत बाद खेत में लगे तार को हटाकर प्लास्टिक की रस्सी से घेराबंदी कर दी गई है। वहीं अचानक पति की मौत से पत्नी को गहरा सदमा लगा है। इस घटना से पुरे गांव मे मातम छा गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।