केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,दिल्ली द्वारा बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित ,बहादुरपुर प्रखंड के बाजितपुर स्थित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने मारी बाजी।

दरभंगा /

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें *महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर, दरभंगा* के विद्यार्थियों का परिणाम शानदार रहा।

इस विद्यालय की *संस्कृति मिश्रा ने 94.2% अंक* हासिल कर विद्यालय में *विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान* प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। वहीं *अच्युतम कुमार झा एवं सादिया शहनाज ने 91.2% अंक हासिल कर *द्वितीय* तथा *मनु नन्दन झा ने 91% अंक हासिल कर तृतीय* स्थान प्राप्त किया है।

*वाणिज्य संकाय* में *आदित्य राज ने 86.8 %* अंक हासिल कर विद्यालय में *प्रथम* स्थान प्राप्त किया है। वहीं *सलोनी कुमारी ने 91.6 %* अंक हासिल कर कला संकाय में *प्रथम* स्थान प्राप्त की है।

*विषयवार अधिकतम प्राप्तांक इस प्रकार हैं -*

गणित – 98, भौतिकी – 95, रसायन शास्त्र – 96, जीव विज्ञान – 95, बिजनेस स्टडीज- 95, अर्थशास्त्र – 91, इतिहास – 93, राजनीति विज्ञान – 95, भूगोल – 95, अँग्रेजी- 95 एवं संगीत – 100 हैं।

विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका पूरा श्रेय विद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रभा मल्लिक, प्रबंधक राजीव कुमार, उप प्रबंधक संजीव कुमार, उप प्राचार्य अशोक राय एवं अजय झा, कोऑर्डिनेटर श्रावणी शिखा, शिक्षक ई० अनुपम कुमार, हीरेन्द्र नारायण चौधरी, राज किशोर झा, उदय कुमार सिंह, बैद्यनाथ झा, आशुतोष कुमार झा आदि के कुशल मार्गदर्शन सहित सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, उनके अभिभावकों के निरंतर सहयोग और सभी शुभचिंतकों से सतत् प्राप्त शुभकामनाओं को दिया है।

विद्यालय के चेयरमेन हीरा कुमार झा एवं स्कूल प्रबंधकशिक्षक आदि ने  सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी हैं।