दरभंगा क्षेत्र के डीआईजी और जिलाधिकारी ने भी अपने अधिकार के तहत किया मतदान,कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व मे सभी करें मतदान।दरभंगा संसदीय क्षेत्र मे वोट के दौरान उत्साहित नहीं दिखे वोटर।
दरभंगा/
दरभंगा संसदीय क्षेत्र मे आज हो रही वोटिंग के दौरान मतदान करने वाले वोटरों मे उत्साह नहीं दिखा। एक खास वर्ग के लोंगों के मुहल्लों मे वोट का प्रतिशत दमदार तरीके से हो रहा था लेकिन अन्य वर्ग मे वह उत्साह नहीं दिखाई दे रहा था ।
जेसे लहेरियासराय के भीगो के इलाके मे सुबह के दस बजे तक कुल मतदाता की संख्या मे 16से 18%मतदान हुआ था लेकिन ऐसा लगा कि धीरे धीरे भीड़ बढ़ने लगी और चार बजे तक तकरीबन इन इलाके के बूथों पर 50%से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान कर दिया था। वहीं एम ए आर एम ,आर एस विद्या मंदिर जिसे जिलाधिकारी ने यूथ मतदान केन्द्र बनाया इस केन्द्र पर मतदान की प्रक्रिया चालू थी लेकिन मतदान का प्रतिशत काफी कम था। होली क्रॉस ,मारवाड़ी स्कूल ,बलभद्रपुर ,बंगाली टोला आदि के बूथों पर ऐसा लग रहा था कि वोट का प्रतिशत शाम के चार बजे तक 36-37%के करीब था।
दरभंगा क्षेत्र के डीआईजी बाबू राम ने आदर्श मध्य विद्यालय पर वोट गिराते हुये मतदाताओं से अपील की कि आप सभी लोग नियति समय पर वोट गिराए और अपने अधिकार को समझे।
वहीं जिलाधिकारी राजीव रोशन ने भी मतदान करने के बाद लोंगों से अपील की कि अपने अपने मताधिकार का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा लोग बूथ पर पहुंचकर करें।
