कुशेश्वरस्थान विधानसभा अंतर्गत कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के इटहर पंचायत के बूथ संख्या 203 और 204 के मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया था। वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही बीडीओ किशोर कुमार और सीओ गोपाल पासवान इटहर गांव पहुंचकर मतदाताओं को काफी समझाया पर लोग अपने मांग पर डटे रहे। इसकी सूचना मिलते ही बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती भी इटहर पहुंचे मशक्कत के बाद यहां के लोग वोट देने के लिए तैयार हुए। लोगो की मांग थी की वर्षो से इस गांव के लोग बाढ़ का प्रकोप झेल रहे , हर बार नेताओं के द्वारा सिर्फ आश्वासन के आलावे कुछ नही मिला। बाढ़ के समय मे लोगों को 20 से 25 रुपये नाव वाले को देकर बाजार आना जाना पड़ता है। पदाधिकारी के काफी मशक्कत के बाद यहां लोग वोट देने के लिए तैयार हुए और लगभग साढ़े दस बजे मतदान प्रारंभ हुआ।