दरभंगा। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 96 आरोपियों के विरुद्ध सीसीए 3 लगाया गया है। 96 आरोपियों को विभिन्न थानों पर प्रत्येक दिन उपस्थिति दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। वहीं चुनाव के दिन थाना पर ही रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं धारा 107 के तहत 9020 लोगों से बाउन्ड भरवारा गया है। उक्त जानकारी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने दी है। 1511 अभियुक्त को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 12 देशी पिस्टल, 33 जिंदा कारतूस, 7 देशी बम भी बरामद किया गया। वहीं आर्म्स के दुकानों का भी सत्यापन किया गया है। 1086 लोगों के पास आर्म्स है, जिसमें 1051 लोगों ने आर्म्स का सत्यापन करवाया है। विभिन्न थानों में 225 आर्म्स को जमा करवाया गया है। वहीं 16 के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद से विभिन्न थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 11 लाख 92 हजार 770 रुपए जप्त की गई है। बहादुरपुर थाना की पुलिस ने 5 लाख रुपए, मब्बी थाना की पुलिस ने 5 लाख 67 हजार 770, रैयाम थाना की पुलिस ने 1 लाख 25 हजार रुपए जप्त की है। पूर्व से लंबित 1330 वारंटी सहित 1132 वारंटी के खिलाफ कोर्ट से वारंट प्राप्त की गई, जिसमें 2406 वारंटी निष्पादित किए गए अब भी 56 वारंटी फरार चल रहे हैं। इधर जिला में 15943 लीटर देसी विदेशी शराब जप्त किया गया है। शराब मामलों में 683 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में 49 चेक पोस्ट बनाया गया था। बेंता थाना, अशोक पेपर मील थाना, कमतौल थाना, जाले थाना, कुशेश्वरस्थान थाना में ध्वनि विस्तारक यंत्र के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
