आसमान के परियों के बीच नाच रहें शहर के एक नामी गिरामी चिकित्सक ,
इनके कारनामों की चर्चा हर जुबान पर ,

पुलिस ने किया लाईसेंसी पिस्टल के साथ 11 गोली जब्त ?इनके छत्रछाया मे पल रहें हैं नेता ,पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ कथित अपराधकर्मी।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा के एक चर्चित चिकित्सक के कारनामों की चर्चा हर गली -मुहल्ले मे हो रही हैं। उक्त चिकित्सक के गलत कारनामे को लेकर पुलिस भी सकते मे हैं। स्थानीय पुलिस ने तात्काल उक्त चिकित्सक का लाईसेंसी पिस्टल समेत 11गोली जब्त कर लिया हैं ताकि कोई भी अप्रिय वारदात नहीं हो ?
शहर मे चर्चा हैं कि उक्त डॉक्टर और डॉक्टर पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर तीन -चार दिन पूर्व विवाद हुआ था। चर्चा मे यह बात भी सामने आ रही थी कि उनकी पत्नी किसी बात को लेकर इतने गुस्सा मे थी कि वह पिस्टल  निकालकर खुद को गोली मार लेने की धमकी दी। सोशल मीडिया समेत एक अखबार मे भी खबर आयी कि पत्नी ने गुस्से मे आकर दो गोली भी चलाई हैं।
हालांकि यह सूचना जब स्थानीय पुलिस को हुई तो उन्होंने घटनास्थल पर जाकर  जांच पड़ताल की ,लेकिन पुलिस को कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला कि गोली चली हैं।स्थानीय पुलिस का यही कहना हैं।
स्थानीय पुलिस उक्त चिकित्सक के आवास पर तीन दिनों तक लगातार गई और उनके पत्नी से पूछताछ भी  की ,लेकिन तब तक पत्नी का गुस्सा शांत हो गया था और पुलिस को कुछ नहीं बतायी।

एक कहावत आपने सुना होगा कि बुरे वंश कबीर के उपजत पूत कमाल।

कूछ ऐसा ही सटीक बैठ रहा हैं उक्त चर्चित चिकित्सक पर। कुछ दशक पहले इनकी नजर जमीन पर थी। इन्होंने अपनी मेहनत के बल पर साम्राज्य खड़ा किया लेकिन अब स्थिति यह हैं कि इनकी सोच अब जमीन पर नहीं ,हमेशा आसमान मे रहता हैं।

हैसियत बढ़ने से कई चर्चित नेता इनके चौखट पर।

इनकी हेसियत काफी बढ़ गई हैं। इस कारण बड़े बड़े नेता भी इनकी चौखट को सूंघने आ जाते हैं। कुछ पुलिसकर्मी /पदाधिकारी भी इनके दरवाजे पर दस्तक देते रहते हैं वजह साफ हैं कि इनके द्वारा हर तरह की सेवा मुहैया करायी जाती हैं इस कारण भी इनकी पैठ मजबूत हैं।

पति -पत्नी के बीच लड़ाई भी स्पष्ट

इनकी पत्नी के साथ लड़ाई का कारण भी स्पष्ट हैं। इनके मातहत आसमान से उतरी कई अफसरायें हैं जिनसे इनके ताल्लुकात अच्छे हैं ,और इनके यहां काम भी करती हैं।इस कारण घर मे लड़ाई झगड़ा होते रहता हैं। स्वाभाविक हैं कोई भी पत्नी अपने पति के इस हरकत को माफ नहीं कर सकती हैं इस कारण झगड़ा स्वाभाविक हैं।हालांकि इसका सबसे बड़ा कारण शक भी हो सकता हैं।

शहर मे चर्चा हैं कि कई अफसरायें को इन्होंने जमीन मकान दिया और इसके पीछे” इन्द्र भवन” मे नाच होते रहता हैं। एक ऐसी भी परी हैं जिसके भ्राता का आपराधिक इतिहास भी सामने आ रहा हैं। यहां यह कहा जा सकता हैं कि राजनेता के अलावे पुलिस पदाधिकारी /पुलिसकर्मी एवं अपराधी भी इनके छत्रछाया मे पल बढ़ रहैं हैं “ऐसे मे डर किसका “?पैसों की बरसात हो ही रही हैं।लक्ष्मी का आगमन श्रोत से भी ज्यादा होने लगे तो स्वाभाविक हैं लोंगों के कदम जमीन पर नहीं टिकते ?और यही हाल इस चिकित्सक का हो गया हैं। अब पारिवारिक मामला हैं तो पुलिस भी अपने अधिकार का प्रयोग सोच समझकर कर रही हैं।
लेकिन एक बात तो यहां साफ हैं कि इस डॉक्टर की कार्यशैली ऐसी ही बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब कोई बड़ा हादसा हो जाय ?ऐसे मे पुलिस का एक कदम आगे बढ़ना ही इस परिवार का सुरक्षा कवच होगा।
ऐसे मनबढे चिकित्सक के विरुद्ध पुलिस को कदम उठाना चाहिये ताकि पति -पत्नी के बीच भविष्य मे कोई घटना नहीं हो और इनके लाईसेंस को भी रद्द कर देना चाहिये ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो ?
चुनाव मे आर्म्स वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस को 11गोली रहने की बात बतायी गई थी सो 11गोली के साथ इनका पिस्टल पुलिस ने तात्काल जब्त कर लिया हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना हैं कि इनके द्वारा आर्म्स लेने के समय 25गोलियां ली गई थी। अगर 25गोलियां इन्होंने ली थी तो 14गोली इनके द्वारा कहां खर्च किया गया यह भी जांच का विषय हैं। जांच का विषय यह भी हैं कि किन किन परियों के भाई इनके यहां काम कर रहें हैं जो आपराधिक प्रवृति का हैं।