जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के तत्वावधान में झुना देवी की अध्यक्षता में मतदाता जन जागरुकता संवाद सभा का किया गया आयोजन।

13 तारीख मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक नये इतिहास रचने की तिथि है। इस दिन अगर कोई भी मतदाता अगर वोट नही करेंगे तो वे न केवल अपने अधिकार खायेंगे बल्कि अपने भविष्य को पांच वर्षो के लिए खो देंगे–आमोद कुमार शर्मा।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड के भवानीपुर पंचायत भवन परिसर में सफल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के तत्वावधान में झुना देवी की अध्यक्षता में मतदाता जन जागरुकता संवाद सभा का आयोजन किया गया।भवानीपुर, कमलपुर रोहार महमुदा, नवटोल नेउरी ग्रामीण क्षेत्र के करीब 400 जीविका दीदीयां भाग लिया।सी एल एफ के अध्यक्ष झुना देवी की अध्यक्षता में सभा का शुभारंभ”एक वोट देश के नाम, जन जन को संदेश दो, 13 तारीख को वोट दो” नारों की गूंज से किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि 13 तारीख मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक नये इतिहास रचने की तिथि है। इस दिन अगर कोई भी मतदाता अगर वोट नही करेंगे तो वे न केवल अपने अधिकार खायेंगे बल्कि अपने भविष्य को पांच वर्षो के लिए खो देंगे इस लिए हर एक मतदाता अपने सारे कार्य को छोड़ कर पहले मतदान करें और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करें।13 तारीख को किया गये मतदान से ही समाज और राष्ट्र की भलाई होगी। बूथ स्तरीय सभी उन्होंने बूथ स्तरीय चयनित जीविका दिदियाँ, जीविका उत्प्रेरक, एवं जीविका मित्रों को मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करने की सलाह दी वही मतदान के दिन सबसे पहले अपना मतदान कर घर घर जाकर दरवाजा खटखटा कर वोट देने की विजो देने की अपील की। क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार के नेतृत्व मे जीविका दीदीयों को निशिचित रूप से मतदान करने तथा दुसरों को मतदान के लिए प्रेरित कर लोक तंत्र की गरिमा बनाये रखने का शपथ दिलाया।बबली देवी एवं रुणा कुमारी के नेतृत्व में रैली निकली गई जो “घर घर को संदेश दो 13 तारीख को वोट दो, एक वोट देश के नाम, सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो।बढ़ा हो या नव जवान, घर से निकालो करो मतदान, सबसे पहले करो मतदान उसके बाद करो जलपान ” सरीखे नारा लगाते दिदियाँ भवानीपुर पंचायत के गांव,टोले एवं मुहल्लों में घर घर मे वोट देने का नेवता दिया। सभा में राकेश रौशन, तपन कुमार,श्रुति कुमारी, निर्मला देवी विशाखा देवी,मंजु देवी,महालक्ष्मी देवी,पुनम देवी,प्रदीप साहू, मंचन देवी, आसमान देवी,अनिता देवी,जानकी देवी,नेहा देवी,राम कुमारी देवी, सुनीता देवी ने भाग लिया।