चौथे चरण के मतदान को लेकर नेताओं का जनसंपर्क अभियान में आई तेजी, मतदाताओं को रूझाने के लिए प्रत्याशी लगा रहे हैं पुरी ताकत, मतदाताओं की चुप्पी और उत्साह में कमी देख विभिन्न दलों के खेमे में तय किया जा रहा है चुनावी रणनीति।
चौथे चरण के मतदान को लेकर नेताओं का जनसंपर्क अभियान में आई तेजी, मतदाताओं को रूझाने के लिए प्रत्याशी लगा रहे हैं पुरी ताकत, मतदाताओं की चुप्पी और उत्साह में कमी देख विभिन्न दलों के खेमे में तय किया जा रहा है चुनावी रणनीति।
दस्तक 7 मिडिया परिवार आपसे निवेदन करता है, आपका मत आपका अधिकार है, अपने अधिकार को न भूलें और 13 मई को मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने अधिकार के लिए मतदान अवश्य करें।
बिरौल/दरभंगा
तीसरे चरण का मतदान समाप्त होते ही विभिन्न दलों के प्रत्याशी एवं उनके समर्थक चौथे चरण में होने वाले लोकसभा क्षेत्रों में पुरी ताकत प्रचार प्रसार और जनसंपर्क में झोंक दिया है। 13 मई 2024 को दरभंगा, समस्तीपुर,उजियारपुर, बेगुसराय तथा मुंगेर संसदीय क्षेत्र में मतदान होना निर्धारित है। केंद्रीय से लेकर राज्य स्तरीय नेताओं का आगमन हो रहा है। इन नेताओं के द्वारा अपने-अपने समर्थकों के पक्ष में वोटरों को रुझाने का सिलसिला जारी है।इस दौरान नेताओं एवं समर्थकों को क्षेत्र में मतदाताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।इस क्रम में सत्ताधारी और विपक्ष के समर्थकों की ओर से आरोप प्रत्यारोप का वाक्य युद्ध महासंग्राम देखने और सुनने का अवसर मिल रहा है। लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं के बीच उत्साह का नहीं होना कहीं न कहीं मतदान के प्रतिशत पर असर पड़ने की संभावना रहती है।हांलाकि प्रशासन की ओर से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जीविका संगठन की ओर से क्षेत्रों में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं का कहना है कि इसके बावजूद मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी नहीं हुई तो आने वाले समय में यह सभी के लिए एक चिंता का विषय होगा।
इस लिए दस्तक 7 मिडिया परिवार आपसे निवेदन करता है, आपका मत आपका अधिकार है, अपने अधिकार को न भूलें और मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने अधिकार के लिए अवश्य करें मतदान।