मुजफ्फरपुर एसटीएफ की टीम ने AK47हथियार के साथ तीन बदमाश को किया गिरफ्तार।सभी बदमाशों से स्थानीय पुलिस कर रही हैं पूछताछ।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

मुजफ्फरपुर एसटीएफ की पुलिस ने AK47के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष और भी कई राज सामने आयें हैं जिसपर पुलिस काम कर रही हैं। बताया जा रहा कि ये शातिर बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। मुजफ्फरपुर एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं। सूत्रों का कहना हैं कि दो शातिर की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से हुई हैं वहीं दोनों के कबूलनामे पर एक बदमाश की गिरफ्तारी फ़कुली ओपी क्षेत्र से हुई हैं। तीनों गिरफ्तार बदमाश से स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही हैं। गिरफ्तार बदमाश विकास कुमार पिता अजय शंकर सिंह ,गांव – पोखरैरा थाना -जैतपुर जिला मुजफ्फरपुर,सत्यम कुमार पिता – रंधीर कुमार सिंह अंजान पीर चौक थाना – नगर जिला – वैशाली एवं देव मनी राज उर्फ अनीश पिता -नंद किशोर यादव,गांव -मनकौली थाना – फकुली जिला मुज़फ़्फरपुर का रहने वाला बताया जा रहा हैं।

 

मुजफ्फरपुर जिला की पुलिस एवं एएसटीएफ की टीम लगातार अपराधियों पर लगाम लगाने के लिये कारवाई कर रही हैं।