मब्बी थाना पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे मे ?चोरी के मामले मे पकड़े गये थे तीन चोर ?दो चोर आखिर गये कहां ?चोरी के जुर्म को तो तीनों ने कबूला था ??
मब्बी थाना पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे मे ?चोरी के मामले मे पकड़े गये थे तीन चोर ?दो चोर आखिर गये कहां ?चोरी के जुर्म को तो तीनों ने कबूला था ??
मब्बी थाना पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे मे ?चोरी के मामले मे पकड़े गये थे तीन चोर ?दो चोर आखिर गये कहां ?चोरी के जुर्म को तो तीनों ने कबूला था ,पर जेल भेजा गया एक ??
दरभंगा /संजय कुमार राय
बीते दिनों मब्बी पुलिस द्वारा पकड़े गये तीन शातिर चोर के मामले मे पुलिस की कारिस्तानी सामने आ रही हैं ।मब्बी थाने की पुलिस ने पकड़े गये तीन चोर मे से दो चोर को थाने से ही छोड़ दिया था जिसे लेकर चौक चौराहों पर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।इस बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जो प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया था उसमें एक चोर को पकड़ने की बात कहीं गई थी लेकिन सूत्र पर भरोसा करें तो मब्बी की पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार किया था।
21अप्रेल 24 को सदर अनुमंडल-1के मब्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा सहनी पे0 स्व0 भरत सहनी सा0 सिमरा पो0 लालशाहपुर, थाना मब्बी जिला दरभंगा के घर से समान चोरी की होने के आरोप में कांड दर्ज किया गया था।
मब्बी थाना द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए छापामारी कर चोरी की गई समान के साथ एक अभियुक्त-रमेश सहनी पे0 अशोक सहनी सा0 आजमनगर थाना विश्वविद्यालय जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई किये जानें की बात कहीं गई।
इसमें गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता रमेश सहनी पे0अशोक सहनी सा0 आजमनगर थाना विश्वविद्यालय जिला दरभंगा बताया गया था।
बरामदगी मे चांदी का सिकड़ी-02,सोना का नाक वाला-01, चांदी का लाॅकेट-01,एल0सी0डी0-01,होम थियेटर-01,स्पीकर-01, मशीन सेट -01, रिमोट कट्रोल-02, चांदी का पायल-01,चांदी का चाॅद-01,चांदी का बिछिया-01,चांदी का अंगुठी-01 अंगूठी था।
सूत्रों की माने तो इसके अलावे अन्य दो चोर भी था जिसे पकड़कर थाना लाया गया था। पुलिस सूत्रों की माने तो दूसरा चोर मुन्ना मल्लिक का बेटा गोलू मल्लिक था एवं एक अन्य हैं।
पुलिस के पूछताछ मे तीनों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया था। लेकिन मब्बी पुलिस ने रमेश को न्यायिक हिरासत मे भेंज दिया लेकिन दो अन्य को थाने से छोड़ दिया जब्कि सूत्रों की माने तो तीनों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया था।
अब सवाल उठता हैं कि मब्बी थाने की पुलिस दो शातिर को कैसे छोड़ दिया ?क्या मब्बी थाने की पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक को इस बारे मे अवगत कराया था ?अगर नहीं तो मब्बी पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न उठना स्वाभाविक हैं।
यह स्वाभाविक हैं कि कोई भी चोर किसी के घर मे अकेले सामानों की चोरी नहीं कर सकता हैं ,उसके साथ और भी लोग रहते हैं।ऐसे मे सिर्फ एक चोर की गिरफ्तारी दिखाना हजम नहीं हो रहा हैं जब्कि तीन पकड़े गये थे।
कोई भी पुलिसकर्मी चोर या उससे बड़े अपराधियों को थाने से छोड़ता हैं तो पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न उठना लाजमी हैं।
इधर मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि किसी निर्दोष को जेल भेजना न्याय संगत नहीं हैं।उन्होंने कहा कि तीनों युवक नशेड़ी था जिसमें दो युवकों की संलिप्तता नहीं थी।उन्होंने कहा कि सदर एसडीपीओ के जानकारी मे रहते हुये दोनों को छोड़ा गया हैं।उन्होंने कहा कि मब्बी थाना की पुलिस बेहतर पुलिसिंग के लिये संकल्पित हैं।
बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार आधा दर्ज यात्री हुए जख्मी, तीन को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी सत्तीघाट के चिकित्सक ने किया डीएमसीएच रेफर, एक जख्मी का हो रहा है निजी क्लिनिक में इलाज।
दरभंगा फिर एकबार जुमलों की बौछार से आक्रोशित देश व दरभंगा की जनता : मनोज झा।