बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार आधा दर्ज यात्री हुए जख्मी, तीन को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी सत्तीघाट के चिकित्सक ने किया डीएमसीएच रेफर, एक जख्मी का हो रहा है निजी क्लिनिक में इलाज।

खबरों के आगे की खबर /

बिरौल/दरभंगा
बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर हरिनगर के निकट ऑटो के पलटने से उसमें सवार चार यात्री जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को जहां सीएचसी सत्तीघाट में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने तीनों जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जबकि जख्मी हालत में एक बच्ची को उसके परिजनों ने कटबाड़ा स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सभी लोग समस्तीपुर से बस से कुशेश्वरस्थान के बेर चौक आये। जहां ऑटो पर सवार हो कर बिरौल के लिए प्रस्थान किया। हरिनगर के निकट ऑटो चालक अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो पल गया। जिससे रविन्द्र राम,प्रीति कुमारी, सरोज राम सभी बड़गांव थाना के नदैय गांव का रहनेवाला है। इसके अलावा घनश्यामपुर थाना निवासी मो.अनवर का पुत्र जख्मी हो गया। सात वर्षीय प्रीति कुमारी का इलाज कटबाड़ा स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।