अर्थव्यवस्था के मामले मे देश काफी हुआ हैं मजबूत :मोदी 

मोदी मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ भाषण ,

आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं महागठबंधन के नेता

दरभंगा /संजय कुमार राय

13मई को दरभंगा मे होनेवाली मतदान को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने राज मैदान के प्रांगण मे जनसभा को संबोधित किया।
तीन बजे के करीब जब मंच पर चढ़े तो दरभंगा के सांसद ने मखाना का माला एवं चादर देकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान एनडीए प्रत्याशी मधुबनी ,दरभंगा एवं समस्तीपुर के पक्ष मे उन्होंने प्रचार -प्रसार किया और इन सभी को जीत दिलाने के लिये वोट देने की अपील जनता से की।
मंच पर चढ़ते ही प्रधानमंत्री ने कहा “हम सब मिथिला वासी के प्रणाम करेंय छी।
यही नहीं दरभंगा के महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह को उन्होंने नमन किया। इतना सुनते ही खचा – खच भीड़ ने तालिया बजाकर प्रधानमंत्री का हौसला बढ़ाया और मोदी मोदी के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या मे राम मंदिर बनाने के बहूत बहूत बधाई। उन्होंने कहा कि 500शालो तक हमारे पूर्वज मंदिर बनाने के लिये संघर्ष करते रहें बलिदान देते रहें लेकिन यह अधूरा काम अब पूरा हुआ हैं और अयोध्या मे रामलला फिर से विराजने लगे हैं। यह शुभ समय हमारे लिये बहूत बड़ी बात हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद विश्व के लोंगों की नजर भारत पर थी ,लोग समझता था कि भारत टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत टूटा नहीं बल्कि विश्व के मानचित्र पर अर्थ व्यवस्था के मामले शीर्ष पांचवें स्थान पर हैं।
उन्होंने कहा कि हजारों साल बाद भारत नई ऊंचाई पर हैं।
आज भारत चाँद पर पहुंच गया हैं जहां कोई नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा कि अगले पांच साल के लिये विकास का मैप बनकर तैयार हो गया हैं।
उन्होंने महागठबंधन पर प्रहार करते हुये कहा हैं कि बिहार के लोंगों को ये लोग जागीर समझते हैं। इनके कार्यकाल मे घोटालों ,बेलगाम कानून व्यवस्था के सिवाय कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि याद कीजिये ,बिहार मे अपहरण का उद्योग धंधा चलता था ,बिहार के घोटालों के लिये कार्यालय को लूटा जाता था। शाम होते ही हमारी बहन बेटियां घर से निकलती नहीं थी।नौकरी के लिये कैसे जमीन लिखवा ली जाती थी। उन्होंने एनडीए के नेता नीतीश कुमार की तारीफ करते हुये कहा कि बिहार के विकास के लिये मुख्यमंत्री दिन रात काम काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल मे बिहार मे चालीस लाख गरीबों को पक्के घर दिये हैं,करीब सवा करोड़ गरीब लोंगों को गेस कनेक्शन दिये हैं ,गरीबों को मुफ्त राशन और मुफ्त इलाज मील रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आपके परिवार मे 70साल से ऊपर के लोंगों के लिये उनके परिवार को खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा यह मोदी की गारंटी हैं उन्होंने कहा कि पांच लाख तक के इलाज का खर्चा सरकार बहन करेगी।
उन्होंने आम लोंगों से अपील कि अगर किसी को घर मिलना बांकी हैं ,शौचालय नहीं मिला हैं तो चिंता मत करें आपके शौचालय भी बनेंगे और घर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक मोदी हैं आप गारंटी लें लेना।
उन्होंने कहा कि दरभंगा मे रेलवे स्टेशन हो ,हवाई अड्डा हो या फिर सड़कें हो ,और भी कोई बड़े बड़े काम हो ,सब जगह काम चल रहा हैं।
उन्होंने कहा कि दरभंगा मे आम लीची और माखन होता हैं उन्होंने कहा कि दरभंगा के मखाने को देश विदेश मे पहुंचाने के लिये जी आई टैग दिया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दरभंगा मधुबनी की 11लाख महिलाएं समूह से जुड़कर लाभ लें रही हैं। उन्होंने कहा कि मधुबनी पेंटिंग का प्रचार तो खुद मोदी कर रहा हैं।
उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि आरक्षण को लेकर संविधान बनाने के बीच धर्म को लेकर आरक्षण की बात हो रही थी लेकिन बाबा साहब अंबेडकर ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक जिसका जो आरक्षण हैं वह मोदी के रहते आरक्षण रहेगा यह अकाट्य हैं। पंडित नेहरू ने भी धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध किये थे।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस नेहरू जी के भावना को आघात पहुंचा रही हैं। आरजेडी भी कॉंग्रेस का कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टिया आरक्षण को खत्म करना चाह रही हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टिया मुस्लिमों के साथ भी खेल खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि जबतक मोदी जिंदा हैं तब तक एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण पर आंच नहीं आने देगा। उन्होंने कहा कि राजद और कॉंग्रेस समाज को बांटने का काम रही हैं। भेदभाव करती हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां सामाजिक एक जुटता को तोड़ने के लिये कुछ भी कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि यही लोग सर्जिकल स्ट्राईक पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि लालटेन के दौड़ मे वापस नहीं जाना हैं। इस बाबत उन्होंने कार सेवकों को जिंदा जलाने का उदाहरण देते हुये कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कॉंग्रेस ऐसा बिल लेकर आना चाहती हैं कि आपके पूर्वजों के द्वारा अर्जित सम्पति को छीन लेगी अगर इनकी सरकार बनती हैं तो ?उन्होंने कहा कि क्या ऐसे सरकारों को आप आने देंगे ?

उन्होंने मधुबनी ,समस्तीपुर एवं दरभंगा के प्रत्याशियों को उनके पक्ष मे वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान।
दरअसल इस सभा के दौरान हजारों हजार लोग उनकी भाषण को सुनने आयें थे। पूरा राज मैदान लोंगों से भर गया था। मोदी मोदी और जय श्री राम के नारे से पूरा शहर गुंजायमान हो गया था।
सुरक्षा व्यवस्था मे कोई चूक नहीं हो इसके लिये जिला प्रशासन की और से भी करी व्यवस्था की गई थी। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी।
दूर दराज से आयें कई मोदी जी के प्रेमियों ने मोदी जी का मिट्टी का मूर्ती तो कोई चेहरे को भगवा रंगों मे रंग लेप कर और माथे पर जय श्री राम लिखवाए हुये थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ,राज्यसभा सांसद संजय झा ,दरभंगा विधायक संजय सरावगी ,विधायक मुरारी मोहन झा ,दरभंगा से लोकसभा के प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर,राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता  ,समस्तीपुर से प्रत्याशी शम्भ्बी ,मधुबनी के प्रत्याशी समेत कई एनडीए के विधायक मौजूद थे।