जिला बार एसोसियेशन के पूर्व महासचिव स्व इन्दुशेखर मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि।सेंकड़ों अधिवक्ताओं ने दी उन्हें श्रधांजलि।

दरभंगा /विधि संवाददाता 

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में पूर्व महासचिव स्वर्गीय इन्द्रशेखर मिश्र की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन का अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने किया। मौके पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने शनिवार को श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर वकालतखाना भवन के केंद्रीय कक्ष में इन्दु बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कवि सह अधिवक्ता श्याम बिहारी राय सरस ने इन्दु बाबू के महासचिव कार्यकाल अवधि 2008 से 2016 की उपलब्धियों को स्वरचित गीत के माध्यम से लयबद्ध गाकर श्रद्धांजलि निवेदित किया। बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा, बिरेन्द्र कुमार सिंह, बिजय नारायण चौधरी,चन्द्रधर मल्लिक, अमरेन्द्र नारायण झा, अनिल कुमार सिंह, बिनय चंद्र चौधरी “बिनोद”, राजीव रंजन ठाकुर, मुरारी लाल केवट, बुलन कुमार झा, संतोष कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार ठाकुर, हिरानंद मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, अचलेन्द्र नाथ झा,
कमलाकांत झा, अनिल प्रसाद, हेमंत कुमार, रमणजी चौधरी, भवनाथ मिश्र समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने इन्दु बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।

अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता संघ की समृद्धि के लिए वे चिन्तनशील रहते थे।

आज भी उनके बताये मार्ग और न्याय अतिथियों और वकीलों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए पत्राचार को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इन्दु बाबू के पुत्र अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।