एक छोटी सी चिंगारी ने उजाड़ दिए महादेव मठ के बुच्ची दाय के अरमान।बिजली के पोल से निकली चिंगारी ने गांव मे बरपा दिया कहर लेकिन बुच्ची के सामने आ गई हैं बड़ी आफत।सवाल यही कि कैसे होगी बेटी की शादी।

कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार
एक छोटी सी चिंगारी ने महादेव मठ के बुच्ची दाय के अरमान को राख कर दिया। वर्षो से एक एक रुपये जोड़कर बेटी की शादी के लिये इकट्ठे किये थे ,आग की एक चिंगारी ने जेबड़ पैसे एवं अन्य सामान आग ने अपने आगोश में ले लिया । बुच्ची दाय का आंसू थमने का नाम ही नही ले रहा हैं।राख को समेटे बुच्ची बस एक ही बात रटे जा रही हैं कि अब कैसे होगी मेरी आँचल बिटिया की शादी। बता दें कि 12 मई को आँचल का शादी तय था। माँ और पिता ने एक एक रुपये इकट्ठा कर शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली थी। लेकिन अग्नि देव को ये मंजूर नही था।
बुच्ची दाय रो रो कर बता रही थी की दोपहर में हम लोग घर मे सो रहे थे तभी एक आग की लपेट मेरे घर की तरफ आई। जब बाहर निकले तो चारो तरफ आग ही आग था। किसी तरह अपने परिवार के साथ गांव से बाहर निकला लेकिन आग की लहरें इतनी तेज थी कि घर में रखें सामान को निकालने का मौका ही नही मिला। अपने आंखों के सामने मैने सब कुछ जलते हुए देखा। इतना कहते ही बुच्ची फिर जोड़ जोड़ से रोने लगी और राख को समेटने लगी।
बिजली विभाग के खंभे से निकली एक चिंगारी ने बुच्ची दाय सहित पूरे गांव को अपने आगोश में ले लिया और लोग खड़ा होकर आग की तांडव को देखते ही रह गए। इस गांव में हुए तबाही की भरपाई क्या बिजली विभाग कर पायेगी ? लोगो ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बिजली के पोल से एक चिंगारी निकली और पूरे गांव को तबाह कर दिया।