दरभंगा। दरभंगा जंक्शन सटे बेला गुमटी के पास बीती रात मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। यह हादसा मालगाड़ी को रैक प्वाइंट पर सेंटिंग के दौरान हुआ। घटना के बाद मौके पर रेल अधिकारी पहुंच पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया, फिर आनन-फानन में मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर लाने एवं क्षतिग्रस्त ट्रैक को दुरुस्त करवाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे समस्तीपुर रेल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा की सेंटिंग के दौरान मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए है। इसे ठीक करने का काम चल रहा है, जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद रेल लाईन घण्टों प्रभावित रहा। वहीं मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए गुरुवार की दोपहर तक रेलकर्मी अधिकारी के नेतृत्व में जुटे दिखे।