एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और चिराग पासवान ने की विशाल जनसभा को संबोधित,नेताओं ने विभिन्न विषयों को विपक्ष पर किया प्रहार, केंद्र में मोदी और बिहार में नीतीश के नेतृत्व में राज्य का तेजी से हो रहा है विकास।
एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और चिराग पासवान ने की विशाल जनसभा को संबोधित,नेताओं ने विभिन्न विषयों को विपक्ष पर किया प्रहार, केंद्र में मोदी और बिहार में नीतीश के नेतृत्व में राज्य का तेजी से हो रहा है विकास।
एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और चिराग पासवान ने की विशाल जनसभा को संबोधित,नेताओं ने विभिन्न विषयों को विपक्ष पर किया प्रहार, केंद्र में मोदी और बिहार में नीतीश के नेतृत्व में राज्य का तेजी से हो रहा है विकास।
उत्तम सेनगुप्ता, प्रशांत कुमार/कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान के खेल मैदान में बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी हैं। प्रधानमंत्री जी जो बोलते हैं वह करते हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद माता सीता की नगरी में मंदिर का निर्माण करना उनका लक्ष्य है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि बिहार के 55 लाख गरिबों को पक्का घर मिला है। आज घर-घर बिजली पहुंचाने का काम एनडीए सरकार ने किया है और अगले पांच सालों में गरीबों का बिजली बिल जीरों करने का लक्ष्य रखा गया हैं। इससे पूर्व लोजपा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गलत अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग लोकतंत्र बचाने और संविधान को खत्म कर देने का झूठा भ्रम फैला रहे है लेकिन चिराग पासवान आपको गारंटी देता है कि दुनिया की कोई ताकत संविधान को बदल नहीं सकती और न ही आरक्षण को कभी खत्म किया जा सकता हैं। ये वही लोग है जो खुलेआम मंच से मेरे माता,पिता और परिवार के लोगों को गाली देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस के लोग स्थानीय और बाहरी का ढिंढोरा पीट रहे हैं। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि शांभवी हमारी छोटी बहन हैं और जीतने के बाद वे हमेशा आपके बीच में रहेगी।
सबसे बड़ी बात है कि उनके पिता अशोक चौधरी जी बिहार सरकार में मंत्री हैं। जिसका लाभ इस क्षेत्र को मिलेगा। मंत्री संतोष माझी ने जहां विपक्ष पर जमकर हमला बोला, वहीं मंत्री हरी सहनी ने वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अपने आप को मल्लाहों का शुभचिंतक कहलाने वाले मुकेश सहनी को तीन टिकट दिया गया लेकिन उन्होंने एक भी अपने जाति को टिकट नहीं दिया। मंत्री हरी सहनी ने कहा कि मुकेश सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि आरजेडी ने उनके पीठ पर खंजर घोपा है। जरा उनसे पुछिए कि खंजर से जख्मी हुए को किसने मलहम लगाया था। स्थानीय विधायक अमन भुषण हजारी ने अपने पिता व पूर्व विधायक स्व.शशि भूषण हजारी के समय से लेकर वर्तमान समय में कुशेश्वरस्थान विधानसभा में हुए विकास कार्य का विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों का आरोप है कि जो एमपी जीतकर जाते हैं उनका सालों साल दर्शन नहीं होता।लेकिन ऐसा नहीं होगा।शांभवी जीतने के बाद महिने मे क्षेत्र के लोगों से मिलने अवश्य आयेंगे। चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान एनडीए के मंत्रीगण एवं स्थानीय नेताओं ने समस्तीपुर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शांभवी के पक्ष में वोट देने अपील की।जन सभा को मंत्री अशोक चौधरी, शहनवाज अहमद कैफी, भाजपा के संजय सिंह, विनय पासवान सहित एनडीए घटक दल के कई नेताओं ने संबोधित किया।