लहेरियासराय थाना की पुलिस ने कई होटलों पर की छापेमारी ,बेरंग लौटी पुलिस।

दरभंगा ,संजय कुमार राय 

चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर लहेरियासराय थाने की पुलिस लगातार कारवाई कर रही हैं। इसी क्रम मे करीब आधा दर्जन से अधिक होटलों पर पुलिस ने छापेमारी की हैं। यही नहीं होटल के सभी कमरों की तालाशी भी ली गई , लेकिन पुलिस को बेरंग लौटना पड़ा।

 

दरअसल लहेरियासराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार इस ऑपरेशन का जिम्मा खुद संभाले हुये थे उनके साथ कई पुलिसकर्मी के अलावे महिला पुलिसकर्मी भी साथ मे थी।


लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण माहोल मे संपन्न कराने के लिये एसएसपी के निर्देश के आलोक मे कई होटलों पर अचानक छापेमारी की गई हैं। उन्होंने कहा कि एसजी पेलेस ,होली डे ,भवानी ,प्रिंस ,हिंदुस्तान गेस्ट हाउस आदि होटलों मे छापेमारी की गई लेकिन पुलिस को बेरंग लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह कारवाई निरंतर जारी रहेगा।


थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि जिला के सभी अपराधकर्मी ,आतंकी गतिविधि मे शामिल युवक,शराब,वारंट का निष्पादन आदि कई पुलिसिया काम निरंतर जारी हैं।