मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर ;मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली ,घटना स्थल पर ही हो गई मौत।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही हैं। बाईक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार पर चार अंधाधुंध गोली चलाई जिस कारण ठेकेदार की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अजय कुशवाहा के रूप मे हुई हैं जो मोतीपुर थाना क्षेत्र के नेवरा गांव निवासी बताए जा रहें हैं।
इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया हैं। बताया जा रहा हैं कि अजय घर पर रहकर ही ठेकेदारी का काम करता था।
वह गांव मे ही कहीं जा रहा था इसी बीच मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। स्थानीय लोंगों के मुताबिक करीब 18राउंड गोली अपराधियों ने चलाई हैं जिसमें चार गोली अजय के सीने ,गर्दन ,पैर आदि मे लगी हैं। बताया जा रहा हैं कि गोली लगने के बाद घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये केएमसीएच भेंज दिया हैं। थानाध्यक्ष ने कहां कि अपराधियों की धर पकड़ के लिये पुलिस प्रयास कर रही हैं।