सिरुआ गांव के लोंगों ने कायम की मिसाल ,अग्नि पीड़ितों को भोजन के अलावे उपलब्ध कराया कपड़ा ,डीएम के निर्देश पर अग्नि पीड़ितो को मिला 12-12हजार की धनराशि।नेताओं ने कहा ,हम आर्थिक मदद कैसे करें लगा हुआ हैं आचार -संहिता।
दरभंगा /संजय कुमार राय
चुनाव का मौसम ,फिजायें कुछ और कह रही हैं लेकिन कुदरत की मार से व्याकुल कई दलित परिवारों के सहयोग मे पूरा गांव जमीन पर उतर गया और एक दूसरे के मदद मे भीड़ गये।आग लगने से बेघर हो चुके लोग दाने दाने के लिये तरस रहें थे।लेकिन स्थानीय लोंगों ने अपने समाज का हिस्सा समझ कदम आगे बढ़ाना शुरू किया और पीड़ित परिवारों को भूखे नहीं रहने दिया यहां तक कि वस्त्र देकर उनके बदन भी ढक दिया।जात पात से इतर इंसानियत का रंग लोंगों ने दिखाया।यही नहीं दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन भी इसे गंभीरता से लेकर सरकारी सहायता पहुंचाया।
बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत सिरुआ गाँव के अग्नि पीड़ित दलित परिवारों के सहयोग मे समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं।



