विद्यार्थी परिषद ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय।देश के वर्तमान को उज्ज्वल भविष्य देने के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी – निखिल रंजन।

बिरौल?दरभंगा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिरौल की ओर से जे.के कॉलेज,बिरौल परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की शुरूआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन सामूहिक रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर, विभाग संयोजक राहुल सिंह, जिला प्रमुख अखिलेश कुमार ने किया।अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिहार-झारखंड निखिल रंजन ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था द्वारा चुनी गई सरकार ही हमारे लोकतंत्र की पहचान है। समाज का सबसे जागरूक तबका छात्र एवं युवा है जो जाति धर्म से उठकर देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए लड़ता है।लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। हमें मतदान के माध्यम से पुनः सुरक्षित हाथों में शासन सौंपना है। आज देश में राष्ट्रवाद के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में भी बहुत बड़ा सुधार आया है।ऐसे में हमें मतदान के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाना है। प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर ने कहा कि देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काल है।

आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देश में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों में मतदान हेतु उन्हें जागरुक कर रहे हैं और मतदान के दिन शत प्रतिशत वोटिंग हो इसके लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।विभाग संयोजक राहुल सिंह ने कहा कि परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक मतदान के लिए जन जागरण अभियान चलाएं।विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य यही है कि देश के युवा मतदाता अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करें और एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें।मौके पर विभाग संगठन मंत्री दीपक मिश्रा, जिला संयोजक ऋषिकेश आचार्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतीश मिश्रा, जिला सह संयोजक अमित राय, जिला एसएफडी संयोजक प्रियांशु कुमार, मनीष आचार्य, कॉलेज अध्यक्ष सचिन कमती,नटवर कुमार,सुमित यादव,आदर्श कुमार, अभिषेक कमती, नंदनी कुमारी,सुनील कुमार,खुशबू कुमारी, रूपम कुमारी, शिखा कुमारी आदि कार्यकर्ता के साथ सैकड़ों छात्र- छात्रा उपस्थित थे।