गुमशुदगी को लेकर पुलिस परेशान ,परिजनों को हैं शंका कहीं जमीनी विवाद के कारण कहीं हो गये लापता या फिर ………….?

दरभंगा/

विश्वनाथ प्रताप जायसवाल के पिछले तीन दिनों से अचानक लापता हो गये।इसके कारण उनके परिजनों के बीच तरह तरह की आशंकाएं हो रही हैं !

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारु भठ्ठी चौक के रहने वाले श्री जायसवाल पिछले 27 अप्रैल 2024 से लापता हैं। इसे लेकर परिजनों ने लहेरियासराय थाना पुलिस को अवगत कराया हैं। विश्वनाथ प्रसाद जायसवाल के पुत्र रामकृष्ण जयसवाल ने थाना को दिए आवेदन ने बताया है कि 27 अप्रैल को बिना किसी को बताए घर से निकल गये हैं , काफी खोजबीन करने के वाद भी कहीं अता पता नहीं चल पाया हैं। रिश्तेदारों के यहां भी उनका खोज किया गया लेकिन वहां भी  पता नहीं है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि जमीन से संबंधित किसी से विवाद हुआ हो जिसके कारण वह लापता चल रहे हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का आवेदन प्राप्त हुआ है। उनके बरामदगी के लिए जगह-जगह पता किया जा रहा है।